{"_id":"69ba96622be653ba270a8017","slug":"three-arrested-at-various-locations-with-illegal-weapons-rewari-news-c-198-1-rew1001-235240-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव जाट भगौला निवासी राहुल, गांव महेश्वरी निवासी मंजीत व गांव जाट भूरथल निवासी चिराग हैं।
17 मार्च को सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने राहुल को 1 देसी कट्टा व 2 कारतूस सहित बस स्टैंड धारूहेड़ा से काबू किया। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया था कि उसे यह अवैध हथियार गांव महेश्वरी निवासी मंजीत ने उपलब्ध करवाया था।
दूसरे मामले में सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चन्द की टीम ने चिराग को एक देसी पिस्टल व एक कारतूस सहित रोहड़ाई से जाटूसाना रोड पर नहर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अब इन मामलों में पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने यह हथियार किस सप्लायर से और किन परिस्थितियों में प्राप्त किए थे।
पुलिस का कहना है कि आमजन अवैध हथियार रखने वालों की सूचना निसंकोच होकर संपर्क नंबर 9350981004 एवं डायल 112 पर दें ताकि उन पर नकेल कसी जा सके। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Trending Videos