सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   "When the mustard crop has already arrived in the markets, why is government procurement not taking place?" asks Ved Prakash.

जब सरसों की फसल मंडियों में आ चुकी, सरकारी खरीद क्यों नहीं हो रही : वेद प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
"When the mustard crop has already arrived in the markets, why is government procurement not taking place?" asks Ved Prakash.
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्रोही ने सरकार की तरफ से अहीरवाल क्षेत्र में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद तत्काल शुरू न करने पर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जब सरसों की फसल मंडियों में आ चुकी है तो सरकार 28 मार्च से ही 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद शुरू करने पर क्यों अड़ी हुई है।
Trending Videos

विद्रोही ने कहा कि सरकार के इस रवैये से अहीरवाल क्षेत्र के किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। खरीद में देरी के कारण किसान अपनी लगभग 25 प्रतिशत फसल निजी व्यापारियों को कम दामों में बेचने को मजबूर हो जाएंगे। सरकार पिछले दो वर्षों से प्रदेश की रबी और खरीफ की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा कर रही है लेकिन जमीन पर यह दावा पूरी तरह लागू नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार को सरसों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदना ही है तो खरीद में देरी करने का कोई औचित्य नहीं है। सरकार को 16 मार्च से ही खरीद शुरू कर देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed