फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   215 out of 272 students selected at the apprenticeship fair.

Rohtak News: जिला स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में नोविका व खुशी प्रथम

Tue, 15 Sep 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
215 out of 272 students selected at the apprenticeship fair.
सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में हुए जिला स्तरीय हिंदी दिवस समारोह शामिल प्रतिभ
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में हिंदी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 14 टीमों ने भाग लिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विक्रम पंघाल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने की। कार्यक्रम संयोजक मनजीत ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों व उपस्थितजनों का स्वागत किया।
विज्ञापन

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, प्रचार-प्रसार तथा राष्ट्र एवं समाज में इसकी भूमिका से संबंधित विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में नोविका प्रथम, सीमा द्वितीय और इकरा तृतीय रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, गीतिका द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने विद्यार्थियों को दैनिक एवं शैक्षणिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए विद्यार्थियों से इसके प्रति सम्मान की भावना रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषायी एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम, पिंकी रानी और राजकीय महाविद्यालय बड़ौता की शान देवी रहीं। इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल की डॉ. पूनम ने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed