सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   54 CCTV cameras at intersections in Kalanaur have been out of service for 10 months, but those responsible are unknown.

Rohtak News: कलानौर में चौक-चौराहों पर 10 माह से 54 सीसीटीवी बंद, जिम्मेदार अनजान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
54 CCTV cameras at intersections in Kalanaur have been out of service for 10 months, but those responsible are unknown.
विज्ञापन
कमलजीत सिंह
Trending Videos



कलानौर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए 54 सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब 10 माह से खराब पड़े हैं। इतना ही नहीं पुलिस स्टेशन में सर्वर भी ठप पड़ा है। पुलिस विभाग ने कई बार नगरपालिका को कैमरों को ठीक कराने के लिए आग्रह किया लेकिन अधिकारी टस से मस नहीं हुए।
वहीं एक फिर से गुरुवार को कलानौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने नपा सचिव विनय कुमार को सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने की गुजारिश की है।

स्थानीय व्यापारी बंटी, राजू दुआ, विमल, लवली चाबा, दीपा का कहना है कि कई माह से कैमरे बंद पड़े हैं। रात में निकलने में डर लगता है। इतना ही नहीं शरारती तत्व बेखौफ होकर वाहन चलाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शहर के सभी कैमरों को ठीक किया जाए। इसके साथ ही नगरपालिका कार्यालय में भी नए कैमरे लगाए जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरपर्सन व वर्तमान पार्षद प्रवीण कुमारी और पार्षद रामबीर व अन्य का कहना है कि नपा कार्यालय में करीब आधी संख्या महिला पार्षदों की है ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए कार्यालय में कैमरों का होना बेहद जरूरी है।
इतना ही नहीं प्रवीण कुमारी का कहना है कि महिला पार्षदों की जगह उनके प्रतिनिधि कार्यालय में बैठते हैं। अगर कैमरे लग जाएं तो निगरानी की जा सकती है। पार्षदों का कहना है कि यदि कार्यालय में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

जुलाई 2025 तक सभी कैमरे दुरुस्त थे। अभी कलानौर में सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। एजेंसी अगले सप्ताह कार्य शुरू कर देगी। जल्द ही कैमरे ठीक करवा दिए जाएंगे।

पंकज गर्ग, एसडीओ नपा कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed