{"_id":"69f79d0d445a7908c00a5348","slug":"out-of-147-villages-in-the-district-60-have-been-declared-drug-free-rohtak-news-c-17-roh1020-850024-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले के 147 गावों में से 60 नशा मुक्त घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले के 147 गावों में से 60 नशा मुक्त घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ एनकोर्ड समीक्षा बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले के 147 गांवों में से 60 को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। एक जनवरी से 29 अप्रैल तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 36 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें से नौ वाणिज्यिक श्रेणी के मामलों में 17 तस्करों को जेल भेजा गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला के उपमंडलाधीश अंकिता पंवार व अन्य उपस्थित रहे।
जिले के 147 गांवों में से 60 नशा मुक्त घोषित
अब तक 45 संपत्ति अटैचमेंट प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जिनके तहत 7.16 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया गया है। वर्ष 2026 में ही 37.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए नौ प्रस्तावों में से छह डिटेंशन आदेश जारी हो चुके हैं। जिले के कुल 147 में से 60 गांवों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। 22 वार्डों की 82 कॉलोनियों को भी नशा मुक्त बनाया गया है।
