फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   anitation workers on strike;

Rohtak News: 500 सफाई कर्मचारियों हड़ताल पर, शहर में फैला 300 टन कूड़ा

Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
anitation workers on strike;
20. सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आकाशवाणी रोड पर पड़ी गंदगी। संवाद
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई की सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। करीब 500 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे और उन्होंने वार्डों में सफाई नहीं की। हड़ताली कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे रहे और मांगों को लेकर नारेबाजी की। हालांकि, रविवार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां पहुंचीं और घरों से कचरा उठाया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियां हड़ताल तोड़ने का प्रयास कर रही हैं, जबकि कर्मचारी अपने हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से 13 मई के समझौते में मानी गई मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


शंभू टांक ने कहा कि कर्मचारी चाहते हैं कि मांगें पूरी हों, ताकि वे जल्द काम पर लौटकर शहर की सफाई कर सकें। हड़ताल के कारण पिछले तीन दिनों से कूड़ा उठान प्रभावित रहा, जिससे शहर में करीब 300 टन कूड़ा जमा हो गया है। शहर के 40 सेकेंडरी कूड़ा पॉइंट पर भी कचरे के ढेर लगे हैं। शनिवार की बारिश के कारण कुछ स्थानों पर कूड़ा बह भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांक ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 11 अगस्त को कर्मचारी भवन, सुखपुरा चौक में होने वाली प्रदेश कमेटी की बैठक में हड़ताल आगे बढ़ाने और आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश सचिव राकेश चावरिया ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान राजपाल टांक, रवि चड्डा, शंकर टांक, भीम चावरिया समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


डोर-टू-डोर कचरा उठाने पहुंची गाड़ी:

तीन दिन की हड़ताल के बाद रविवार को चौथे दिन डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां घरों से कचरा लेने पहुंचीं। इससे पिछले तीन दिनों के मुकाबले रविवार को शहर में गंदगी कम नजर आई।

वर्जन

नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद रात के समय कचरा उठाया जा रहा है।

-सत्येंद्र दुहन, आयुक्त, नगर निगम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed