फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   D-Park Fire Incident: Affected Shopkeepers Meet Former Minister

डी-पार्क अग्निकांड : पूर्व मंत्री से मिले पीड़ित दुकानदार

Mon, 10 Aug 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
D-Park Fire Incident: Affected Shopkeepers Meet Former Minister
रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड के पीड़ित व्यापारी रविवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले और आठ व्यापारियों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। छह व्यापारियों को मुआवजा मिलने पर उन्होंने बुके देकर धन्यवाद किया। इस दौरान व्यापारी नेता गुलशन निझावन और हैप्पी अनेजा भी मौजूद रहे। करीब दो माह पहले हुए अग्निकांड में 12 से अधिक दुकानें जलकर नष्ट हो गई थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष से आठ दुकान मालिकों को पांच-पांच लाख रुपये और छोटे दुकानदारों व रेहड़ी वालों को 50 हजार से दो लाख रुपये तक मुआवजा मिला था। निगम की ओर से छह दुकानदारों को 11.58 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। बाकी आठ दुकानदारों की फाइल मुख्यालय में अटकी हुई है। व्यापारियों ने ग्रोवर से उन्हें भी मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रोवर ने कहा कि दो दिन में चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर जल्द राशि जारी करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed