सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five winners of the International Yogasana Competition were honored.

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय योगासन स्पर्धा के 5 विजेता खिलाड़ी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 07 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Five winners of the International Yogasana Competition were honored.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में पदक विजेता पांच खिलाड़ियों व उनके कोच को स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में आयोजित 19वें चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के अवसर पर सम्मानित किया गया।
मनमीत सहरावत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। रक्षित पांचाल ने स्वर्ण, हर्षित डबास ने रजत और पियूष सहरावत ने रजत पदक जीता। वहीं वैभव कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उनके कोच उत्तम आर्य को भी सम्मानित किया गया। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद दिल्ली के अध्यक्ष एवं कोच उत्तम आर्य ने कहा कि योग को खेल के रूप में अपनाकर युवा खुद को स्वस्थ बना सकते हैं।
इस दौरान पंडित लेखराम के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि पंडित लेखराम ने अपना जीवन वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
----------------
ऋग्वेद के मंत्रों से आहुति
प्रवेश आर्या ने बताया कि यज्ञ में ऋग्वेद के मंत्रों से आहुति दी जा रही है। वेद पाठ गुरुकुल बरनावा के ब्रह्मचारी अंकित शास्त्री एवं अमित शास्त्री ने किया। महायज्ञ का समापन 15 मार्च को होगा। इस अवसर पर बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या, राजकुमार दहिया,पूजा आर्या, अंजली आर्या,किरण आर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed