सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gujiya prices start at Rs 650 per kg, with a turnover of Rs 5-7 crore estimated.

Rohtak News: गुजिया के दाम 650 रुपये किलो से शुरू, 5-7 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gujiya prices start at Rs 650 per kg, with a turnover of Rs 5-7 crore estimated.
विज्ञापन
रोहतक। रंगों के त्योहार होली पर इस बार शहर में गुजिया की जबरदस्त मांग देखने को मिली। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पारंपरिक मावा गुजिया से लेकर ड्राई फ्रूट और चॉकलेट फ्लेवर तक हर वैरायटी की जमकर बिक्री हुई। इस बार गुजिया के दाम 650 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे।
Trending Videos


व्यापारियों के अनुमान के अनुसार शहर में करीब 250 से 300 छोटी-बड़ी मिठाई की दुकानें सक्रिय रहीं। सामान्य दुकानों पर औसतन 20 से 30 किलो गुजिया बिकी जबकि प्रमुख प्रतिष्ठानों पर 80 से 150 किलो तक बिक्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर शहर में कुल 6,000 से 9,000 किलो गुजिया बिकने का अनुमान है। होली पर सिर्फ गुजिया से ही 5 से 7 करोड़ रुपये तक का कारोबार होने का आकलन किया गया है। अशोका प्लाजा स्थित दुकानदार वैभव गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा देसी घी की गुजिया बिकती है।
वैभव गुप्ता दुकानदार का कहना है कि इस बार खोया, घी और मेवे के बढ़े दामों का असर कीमतों पर पड़ा है लेकिन त्योहार के जोश में ग्राहकों ने खुलकर खरीदारी की। गिफ्ट पैक और आकर्षक बॉक्स की भी खास मांग रही।
वहीं मिठाई विक्रेता आदित्य लोहिया का कहना है कि होली के दिन सुबह से दोपहर तक सबसे ज्यादा बिक्री होगी। ग्राहक मनीषा ने कहा कि होली पर गुजिया जरूरी है, महंगी है लेकिन लेनी ही पड़ती है। मनीष राठी ने बताया कि ड्राई फ्रूट और पान गुजिया की डिमांड ज्यादा है। गिफ्ट पैक भी खरीदे हैं।

वैरायटी और दाम (प्रति किलो में)
मावा गुजिया 650-700 रुपये
केसर 750-800
चॉकलेट 750-850
पान व काजू-पिस्ता 800-900
स्पेशल ड्राय फ्रूट 100 रुपये से शुरू
अंजीर गुजिया 900 से 1000 रुपये
बेक्ड और शुगर-फ्री गुजिया 850-950 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed