सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mystic layer laid on the bridge near Rajiv Gandhi Stadium

Rohtak News: राजीव गांधी स्टेडियम के पास पुल पर बिछाई मिस्टिक लेयर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mystic layer laid on the bridge near Rajiv Gandhi Stadium
26-गोहाना आउटर बाइपास पुल पर बनी नई मि​स्टिक लेयर वाली सड़क से गुजरते राहगीर। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। शहर में राजीव गांधी खेल परिसर के पास गोहाना आउटर बाईपास पुल से आवागमन सुगम हो गया है। पिछले काफी समय से जर्जर हाल पड़ी इस सड़क पर करीब तीन करोड़ रुपये की मिस्टिक लेयर बिछाई गई है। सेक्टर 5, 35, 36 व आसपास के इलाके के लोगों को राहत मिली है।
Trending Videos


गोहाना आउटर पर पुल से गुजरना अब राहत भरा है। यहां नई सड़क बनने से गड्ढे समाप्त हो गए हैं। पिछले माह तक यहां बड़े-बड़े गड्ढे थे। इस कारण पुल से गुजरना परेशानी भरा साबित होता था। वाहन के टायर पंक्चर का भी खतरा रहता था। -मनीष राठी, सेक्टर 37, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम के पास बना पुल गोहाना होते हुए पानीपत जाने का बेहतर मार्ग है। इसलिए यहां वाहनों का आवागमन बना रहता है। पिछले काफी समय से पुल की देखभाल नहीं हो रही थी। इस कारण यहां की सड़क जर्जर हाल हो गई थी। अब सड़क बनने से राहत है। -प्रदीप, सेक्टर 36, राेहतक।

स्टेडियम के पास फ्लाईओवर से आना-जाना सुगम हो गया है। यहां से अब वाहन बगैर किसी झटके के गुजर रहे हैं। नई सड़क बनने से यहां के गड्ढे भर गए हैं। पहले इन पर वाहन उछलता हुआ महसूस होता था। टायरों के फटने का भी डर रहता था। -सतबीर सिंह, सनसिटी, रोहतक।

वर्जन
स्टेडियम के पास वाले पुल की सड़क नई बना दी गई है। इसे मिस्टिक लेयर से बनाया गया है। यह पहले से अधिक मजबूत व आवागमन में सुगम है। थोड़ी पुरानी होने पर सड़क और बेहतर होगी। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च आया है। -जगमाल सिह सोलंकी, एक्सईएन, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed