{"_id":"69f799b5c2019132a708cefa","slug":"neet-candidates-rushed-to-the-exam-centres-with-police-providing-assistance-rohtak-news-c-17-roh1020-849958-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भागदौड़ के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे नीट परीक्षार्थी, पुलिस ने भी की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भागदौड़ के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे नीट परीक्षार्थी, पुलिस ने भी की मदद
विज्ञापन
25-रोहतक के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नीट परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर लौटते
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार को जिले में नीट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें करीब 5307 में से 5160 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे के बाद भी परीक्षार्थी भागदौड़ कर प्रवेश करते नजर आए। पुलिस ने भी नियमानुसार परीक्षार्थियों को हर संभव मदद की।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा करवाई गई। सुबह 11 बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस कर्मियों ने पूरी जांच व सुरक्षा के साथ परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया।
सिटी कोऑर्डिनेटर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य परमजीत कौर व जेएनवी गुस्कानी के प्राचार्य सुरेंद्र शेखावत ने बताया कि परीक्षा केंद्राें के बाद अनेक बच्चों को दस्तावेजों की जांच संबंधी समस्या आईं लेकिन पुलिस नियमानुसार विकल्प देते हुए बच्चों को मौका दिया। बस स्टैंड से स्पेशल बसों का संचालन किया गया। अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर टेंट भी लगाया गया।
-- -- -- -- --
मानवता... राहगीरों व पुलिस कर्मियों ने केंद्रों तक पहुंचाए परीक्षार्थी
फोटो : 27
परीक्षा केंद्रों पर 1:30 बजे तक न पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को 5 से 10 मिनट लेट होने की स्थिति में पुलिस ने प्रवेश दिया। मदीना निवासी नीरज ने वाल्मीकि चौक पर भिवानी रोड मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्र पर जाने का इंतजार कर रही एक छात्रा को करीब 2:07 मिनट पर केंद्र के तक बाद पहुंचाया। वहीं इसी के केंद्र के बाहर आधार न होने से परेशान इस्माइला की हर्षिता व मां रेखा की समस्या एएसपी आयुष यादव ने सुनीं। उन्होंने अन्य अनिवार्य दस्तावेज लेकर खुद अंदर जाकर हर्षिता को प्रवेश दिलवाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर जसबीर ने भी केंद्र पर 1:30 बंद हो तीन मिनट बाद तक छात्रा को प्रवेश करवाया। घुसकानी के नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र पर तीन बच्चे फोटो नहीं लेकर आए। यहां टिटौली चौकी प्रभारी राजेश कुमार व पुलिस की टीम ने बच्चों के फोटो निकलवा कर दिए व समय पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिलवाया। वहीं, केंद्र के बाहर परेशान अभिभावकों निकटतम गांव में आवासीय सुविधा प्रदान की गई।
-- -- -- --
परीक्षा केंद्रों पर इंचार्जों ने की निगरानी
जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार को ओवरऑल इंचार्ज के रूप में निगरानी की। अन्य 7 परीक्षा केंद्रों पर रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग ओवरऑल इंचार्ज रहीं। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र कुमार ने 4 परीक्षा केंद्रों, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार को 4 परीक्षा केंद्रों, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह ने 3 परीक्षा केंद्रों, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता को 3 परीक्षा केंद्रों व मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम ने 3 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर अधिकारी के रूप में निगरानी की।
-- -- -- --
विद्यार्थी बोले... बायोलॉजी के प्रश्न रहे सबसे आसान
फोटो : 28
पेपर मुश्किल नहीं था। एनसीईआरटी से सीधे प्रश्न पूछे गए थे। शुरूआत में देखते हुए बहुत आसान पेपर लगा। -वंशिका, परीक्षार्थी।
-- -- --
फोटो : 29
पिछली नीट परीक्षाओं से बेहतर पेपर इस बार आया हुआ था। पेपर में बॉयोलॉजी का पोर्शन बिल्कुल सरल और आसान आया हुआ था। पेपर को हल करने में ज्यादा पेरशानी नहीं आई। -नितिन कुमार, परीक्षार्थी।
-- -- -- -
फोटो : 30
पेपर आसान से मध्यम वर्ग आया हुआ था। ज्यादा टफ नहीं था। परीक्षा स्तर कठिन न होकर मध्यम वर्ग था। परीक्षा के अंकों को घर जाकर मिलाकर देखुंगा कि कितने आने की उम्मीद है। -शिवम, तेज कॉलोनी।
-- -- --
फोटो : 31
पेपर बड़ा था लेकिन बायोलॉजी आसान थी। रिप्रोडक्टिव चेप्टर से भी काफी सरल प्रश्न पूछे गए थे। अभी मैंने तैयारी के रूप में पहली बार परीक्षा दी है। -राघव तंवर, परीक्षार्थी।