{"_id":"69ab43aba105c8f0540a0aae","slug":"nursing-students-at-the-university-of-health-sciences-went-berserk-and-broke-the-main-gate-rohtak-news-c-17-roh1020-820098-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नर्सिंग कोर्स के विद्यार्थी भड़के, मेन गेट तोड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नर्सिंग कोर्स के विद्यार्थी भड़के, मेन गेट तोड़ डाला
विज्ञापन
24. स्वास्थ्य विज्ञान विवि के प्रशासनिक ब्लॉक में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में शुक्रवार को प्रदेशभर से नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। डीएमईआर की ओर से जारी नर्सिंग कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा को सीईटी से नीट में बदलने के विरोध में नारेबाजी की और कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल से मिलने के लिए ब्लॉक के मेन गेट को ही तोड़ डाला।
राज्य उपाध्यक्ष अमित पिलाना ने बताया कि बीएसस नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में प्रदर्शन किया। जब छात्रों ने प्रशासन से मिलने को कहा तो सिक्योरिटी ने द्वार पर ताला लगा दिया। जब छात्र-छात्राओं को एक तरफ करने का प्रयास किया तो आक्रोशित हो गए। इसमें बीएससी नर्सिंग का प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों से यहां पहुंचे थे।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर पुलिस व सिक्योरिटी गार्ड के साथ छात्रों की कहासुनी भी हुई। इसके बाद प्रशासन ने छात्रों की बात सुनने के लिए पांच छात्रों का प्रतिनिधिमंडल बुलाया। फिर प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलने पहुंचा व मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस पर कुलपति ने कहा कि यह नोटिस डीएमईआर की ओर से जारी हुआ है। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ नहीं कर सकता, इसलिए आपको पंचकूला पहुंचकर बात करनी चाहिए।
-- --
छात्र नौ मार्च को पहुंचेंगे डीएमईआर
बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों ने नौ मार्च को डीएमईआर कार्यालय पहुंचने का निर्णय लिया है। यहां पहुंचकर छात्र अपनी मांगों को संबंधित अधिकारियों के सामने रखेंगे।
सरकार लगातार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है। जीएनएम व एएनएम जैसे कोर्स में देरी की जाती है। अब बीएससी नर्सिंग के लिए नीट जैसी संस्था से पेपर कराना मेडिकल लाइन में उच्चस्तर की परीक्षा देने वाले और नर्सिंग की परीक्षा देने वाले छात्रों से भेदभाव किया जा रहा है। एसएफआई इसका विरोध करती है। प्रदेश के हर जिले में इसके विरुद्ध प्रदर्शन किए जाएंगे। - अमित पिलाना, राज्य उपाध्यक्ष, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)
Trending Videos