फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Over 500 sanitation workers on strike; special meeting to be held at Sukhpura Chowk today.

Rohtak News: हड़ताल पर रहे 500 से ज्यादा सफाईकर्मी, आज सुखपुरा चौक पर होगी विशेष बैठक

Tue, 11 Aug 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Aug 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Over 500 sanitation workers on strike; special meeting to be held at Sukhpura Chowk today.
34-लाढ़ोत रोड के पर कचरा उठाने पहुंची गाड़ी में कचरा डालती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई की तरफ से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। प्रधान शंभू टांक के अनुसार, 500 से अधिक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
हड़ताल को लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी, सभी जिला व इकाई प्रधान-सचिवों की विशेष बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार 13 मई के समझौते से पीछे हटकर कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। हड़ताल खत्म करने के लिए अभी तक सरकार की तरफ से संघ के पास कोई संदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने करनाल के बीरू वाल्मीकि की मौत पर रोष जताया। उन्होंने बीरू को न्याय, परिवार की सुरक्षा व बाकी बचे हत्यारों के जल्द एनकाउंटर की मांग करते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
प्रदेश सचिव राकेश चावरिया ने कहा कि कुछ कर्मचारी वित्तीय दिक्कतों या अन्य कारणों से कम वेतन पर भी सफाई का कार्य कर रहे हैं। ये ठेके पर हैं लेकिन अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

सोमवार को जिले में नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों से कचरा एकत्रित करने का कार्य होता दिखाई दिया। कई इलाकों से भी सफाई की गई। सड़कों से कचरा उठाया गया लेकिन फिर भी कई जगह बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा दिखाई दिया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। दिन के अलावा रात के समय भी शहर से कचरा उठान किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
- सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम रोहतक

34-लाढ़ोत रोड के पर कचरा उठाने पहुंची गाड़ी में कचरा डालती महिलाएं। संवाद

34-लाढ़ोत रोड के पर कचरा उठाने पहुंची गाड़ी में कचरा डालती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed