सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pharmacist Administers Sedative Injection to National Wrestler Suffering from Fever

Rohtak News: बुखार होने पर राष्ट्रीय पहलवान को फार्मासिस्ट ने लगाया बेहोशी का इंजेक्शन, तीन दिन बाद आया होश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist Administers Sedative Injection to National Wrestler Suffering from Fever
21-रोहतक में निजी अस्पताल में छह दिन से भर्ती राजस्थान के राष्ट्रीय पहलवान विजय लांबा। स्रोत : - फोटो : नगर निगम क्षेत्र में खड़ा जर्जर स्थिति वाला पानी का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बुखार होने पर फार्मासिस्ट ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवान राजस्थान के नीमकाथाना जिले के गांव सिरोही निवासी विजय लांबा (21) को 11 मार्च को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। उन्हें तीन दिन बाद होश आया है। वह छह दिन बाद भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने उनके बड़े भाई अजय के बयान पर हेल्थ काॅर्नर के फार्मासिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में अजय ने बताया उनका छोटा भाई विजय लांबा राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। तीन बार जूनियर तो दो बार सीनियर वर्ग में राजस्थान की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। डेढ़ साल से रोहतक की देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने बताया कि 11 मार्च को विजय को हल्का बुखार था। उनके शरीर में दर्द हो रहा था। विजय को उनका दोस्त अनुज दवाई दिलाने के लिए हेल्थ काॅर्नर फार्मेसी पर ले गया।
फार्मेसी स्टोर संचालक ने विजय को एट्रैक्यूरियम बेसिलेट (बेहोशी) का इंजेक्शन लगा दिया। यह ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की ओर से शरीर को स्थिर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे उनका भाई बेहोश हो गया। पहले उन्हें पीजीआई ले जाया गया जहां से परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
------------
तीन दिन बाद खोली आंखें, अब नहीं बोल रहा
विजय की हालत अब भी खराब है। तीन दिन बाद उन्हें होश आया। छह दिन बाद भी वह बोलने की हालत में नहीं हैं। डाॅक्टरों ने उन्हें अनफिट करार दिया है। अजय का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों से बात की। पता चला है कि एट्रैक्यूरियम बेसिलेट इंजेक्शन केवल अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट या प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवरों के ओर से ही दिया जा सकता है। डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि इसके लगाने से ब्लड प्रेशर कम होना, त्वचा का फड़कना, घबराहट होना शामिल हैं।
वर्जन
पहलवान के अनफिट होने के कारण उनके भाई के बयान पर हेल्थ काॅर्नर फार्मेसी संचालक के खिलाफ जल्दबाजी व लापरवाही से दूसरे का जीवन खतरे में डालने पर बीएनएस की धारा 125बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है लेकिन अभी पकड़ में नहीं आया है। - इंस्पेक्टर रोशन लाल, पीजीआईएमएस थाना प्रभारी

21-रोहतक में निजी अस्पताल में छह दिन से भर्ती राजस्थान के राष्ट्रीय पहलवान विजय लांबा। स्रोत :

21-रोहतक में निजी अस्पताल में छह दिन से भर्ती राजस्थान के राष्ट्रीय पहलवान विजय लांबा। स्रोत : - फोटो : नगर निगम क्षेत्र में खड़ा जर्जर स्थिति वाला पानी का टेंकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed