फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohit Dhankhar Murder Case: Protest held over failure to arrest the accused even after nine months.

रोहित धनखड़ हत्याकांड : नौ माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Aug 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Rohit Dhankhar Murder Case: Protest held over failure to arrest the accused even after nine months.
24-लघु सचिवालय में रोहित धनखड़ को न्याय दिलाने के लिए एसपी से मिलने जाते परिवार व खाप पंचायत के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ की हत्या के नौ महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर खाप पंचायत ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पंचायत ने लघु सचिवालय पहुंचकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हत्यारोपियों को नहीं पकड़ा गया तो पक्का मोर्चा लगाएंगे।
बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ अपने दोस्त गांव बौंदकला निवासी जतिन के साथ 28 नवंबर 2025 को उसकी बहन की ननद की शादी में शगुन डालने भिवानी गए थे। वहां पर कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। उन्हीं युवकों ने रास्ता रोककर रोहित को अधमरा कर दिया था। रोहित ने इलाज के दौरान 29 नवंबर को पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को खाप प्रतिनिधि, परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने मानसरोवर पार्क में पंचायत की। इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासभा की जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि पंचायत में पुलिस अधीक्षक से मिलने का फैसला लेने के बाद ग्रामीण मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सचिवालय पहुंचकर सड़क जाम कर दी। बाद में एसपी ने उनको भीतर बुलाया और उनकी बात सुनी। पुलिस अधीक्षक ने 15 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मुकेश ने चेताया कि अगर 15 दिन में न्याय नहीं मिला तो फिर सड़क पर उतरेंगे।
लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल ने बताया कि एसपी का आश्वासन नहीं पूरा हुआ तो उत्तर भारत की रोहतक में महापंचायत होगी। उस पंचायत में न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय होगा वहीं करेंगे।
इस मौके पर हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, पावड़िया खाप के रामकिशन पहाड़िया, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया, नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल, धनखड़ खाप के प्रधान शमशेर धनखड़, कृष्ण लाल हुड्डा, हुमायूंपुर के सरपंच संदीप धनखड़, सतीश धनखड़ व अन्य उपस्थित रहे।


मां सरोज ने रोते हुए एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रोहित की मां सरोज ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस झूठ बोल रही है कि आरोपी विदेश भाग गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में पुलिसकर्मी, डॉक्टर और फौजी के बेटे शामिल हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी तक गुहार लगाई जा चुकी है। रोहित के चाचा सतीश धनखड़ ने बताया कि भिवानी पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रोहतक पुलिस ने दो नाम हटाकर 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से छह ही गिरफ्तार हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक भी उनसे नहीं मिलते।




वर्जन
मामला भिवानी से रोहतक स्थानांतरित हुआ था। इस मामले में एसआईटी गठित है। विदेश भागे आरोपियों की संपत्ति पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed