{"_id":"6a742895967543825e0e930b","slug":"video-electricity-department-employees-staged-a-protest-in-meham-rohtak-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के महम में बिजली निगम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के महम में बिजली निगम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:54 AM IST
Link Copied
महम के बिजली निगम कार्यालय में वीरवार को कर्मचारियों ने पैरेलल प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस, अलग एग्रो डिस्कॉम के गठन व स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजयपाल मलिक ने कहा कि एग्रो डिस्कॉम के नाम पर सरकार किसानों पर कर्मचारियों के हितों कुठाराघात करने पर तुली हुई है।
5,500 करोड़ के घाटे के साथ शुरू होने वाली डिस्कॉम किसानों को मौजूदा 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से सफल नहीं हो सकती। प्रदेश के करीब 92 लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर बदलने में प्रति मीटर 10,000 के औसत खर्च को वहन करने की स्थिति में पावर यूटिलिटी नहीं है। गुरुग्राम से बिजली कंपनियों को सबसे ज्यादा रेवेन्यू प्राप्त होता है।
इस क्षेत्र में 11 पावर कंपनी को पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस देने की पहल स्पष्ट दर्शाती है कि सरकार बिजली विभाग के रेवेन्यू को खुद कम करके उसे दिवालिया व निजीकरण करने पर उतारू है।
उन्होंने बताया कि मांगों को मनवाने के लिए कर्मचारी आगामी 11, 12 व 13 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हुंकार भरेंगे। इस दौरान प्रवेश रापड़िया, प्रदीप, बिजेंद्र, कुलदीप बैनीवाल, विजय बिसला व सुनील कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।