{"_id":"6a73398106dc613ab7034a70","slug":"sports-and-cultural-competitions-for-the-rohtak-zone-will-be-held-tomorrow-and-on-the-10th-rohtak-news-c-17-ali1038-899392-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कल और 10 को होंगी रोहतक खंड की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कल और 10 को होंगी रोहतक खंड की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
Thu, 06 Aug 2026 06:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। खंड शिक्षा अधिकारी रोहतक ने अंडर-11 खंडस्तरीय स्कूली खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही ड्यूटी सूची भी जारी कर दी गई है। यह प्रतियोगिताएं 7 और 10 अगस्त को शहर के विभिन्न खेल परिसरों में आयोजित होंगी।
बीईओ अशोक नांदल ने बताया कि 7 अगस्त को छात्राओं के सभी मुकाबले और छात्रों की एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी। 10 अगस्त को सभी छात्रों के इवेंट और छात्राओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
राजीव गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स, कबड्डी और टग ऑफ वार के मैच होंगे। सर छोटूराम स्टेडियम में जिमनास्टिक, कुश्ती और योग की स्पर्धाएं होंगी। सैनी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खो-खो के मुकाबले होंगे। एमएस सरस्वती स्कूल में चेस और अगस्त्य इंटरनेशनल में कैरम, स्केटिंग के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और पात्रता
सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में होंगी। 7 अगस्त को बालिका वर्ग और 10 अगस्त को बालक वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2016 या उसके बाद का हो। साथ ही वे तीसरी से छठी कक्षा के छात्र होने चाहिए। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिभागियों के पात्रता फॉर्म के तीन सेट जमा करें। इसके साथ सारांश पत्रक, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, विड्रॉल रजिस्टर और पिछली कक्षा के रिपोर्ट कार्ड की सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करना अनिवार्य है।
बीईओ ने बताया कि सभी नियुक्त प्रभारियों और खेल प्रभारियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 8:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। खेल समाप्त होने के तुरंत बाद, सभी खेल समन्वयक और इंचार्ज रिजल्ट का रिकॉर्ड जमा करवाएंगे। यह रिकॉर्ड सर छोटू राम स्टेडियम में स्थापित रिकॉर्ड एवं रिजल्ट समिति के पास जमा होगा।