फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak defeated Sonipat 5-1 to secure a spot in the Subroto Mukherjee Cup.

Rohtak News: हिसार, फरीदाबाद, अंबाला के लिए...रोहतक ने सोनीपत को 5-1 से हरा सुबर्तो मुखर्जी कप में बनाई जगह

Wed, 19 Aug 2026 06:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Rohtak defeated Sonipat 5-1 to secure a spot in the Subroto Mukherjee Cup.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। अंडर-15 प्री-सुबर्तो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में रोहतक की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीत ली। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की। फाइनल में रोहतक ने सोनीपत को 5-1 से हराया। विजेता खिलाड़ी अब 31 अगस्त से बंगलूरू (कर्नाटक) में होने वाली राष्ट्रीय सुबर्तो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रोहतक ने पहले मैच में हिसार को 1-0, दूसरे में फरीदाबाद को 3-0 और तीसरे में अंबाला को 1-0 से पराजित किया। कप्तान राजू के नेतृत्व में विनीत, वैभव, जयंत, हिमांशु, मोक्ष, प्रद्युम्न, राजवीर, कनिष्क, कृष्णा, आर्यन सिंगमार, लक्ष्य, शांतनु, अर्पित, अर्जुन और अमन टीम का हिस्सा रहे। प्रशिक्षक मनोज कादयान और विकास ने खिलाड़ियों को तैयार किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, डॉ. जनकराज, डीपीई मनोज कादयान और डीपीई विकास ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed