{"_id":"69a7440166d74f5dc10c10af","slug":"rohtak-polices-aim-is-accurate-five-criminals-were-caught-by-shooting-them-in-the-leg-in-40-days-rohtak-news-c-17-roh1019-819027-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक पुलिस के निशाने सटीक... 40 दिन में पांच बदमाशों को पैर में गोली मार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक पुलिस के निशाने सटीक... 40 दिन में पांच बदमाशों को पैर में गोली मार पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला पुलिस ने 40 दिन में पांच बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। निशाने इतने अचूक रहे कि पांचों बार गोली बदमाशों के पैरों में ही लगी और पुलिस को खरोंच तक नहीं आई। दिल्ली के बदमाश रोहित डागर व यूपी के बदमाश मोहन के तो दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं।
प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड में सीआईए द्वितीय की टीम ने सोमवार रात को बाइक पर सवार वांछित अभियुक्त दिल्ली के झाड़ौदा गांव निवासी प्रदीप डागर व उसके साथी सोमबीर मदीना को पहरावर-कन्हेली रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में प्रदीप डागर के दोनों पैरों व सोमबीर मदीना के एक पैर में गोली लगी।
पुलिस की टीम पूरी तरह सुरक्षित रही। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। साथ ही शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर भी दर्ज की गई है।
....
डागर का गोली मारकर शव छुपाने का पुराना रिकाॅर्ड
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी प्रदीप डागर के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। इसमें सांपला थाने में 2009 व 2010 में हत्या की धाराओं के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। 2015 में सिटी थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा डकैती, स्नैचिंग, अपहरण की धाराओं में तहत राजस्थान व झज्जर में एक-एक मामला दर्ज है। इसके अलावा हत्या का एक मामला दिल्ली में दर्ज है जिसमें मृतक का अभी तक शव नहीं मिला है। सत्यवान की हत्या करके भी शव नहर में फेंका गया था। सोमबीर मदीना के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इसमें 2021 में कैथल के कलायत थाने में हत्या के प्रयास व 2014 में करनाल के सिटी थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। दोनों जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं।
.......
40 में हुई चार मुठभेड़, हर बार पैरों में लगीं गोलियां
20 जनवरी : एसटीएफ रोहतक की टीम ने सांपला के पास भाऊ गैंग के अमन उर्फ काकू निवासी रिटौली को मुठभेड़ के बाद काबू किया। अमन हिमाचल के पूर्व विधायक पर फायरिंग में भी वांछित था। उसके एक पैर में गोली लगी। आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
13 फरवरी : भाऊ गैंग का शूटर यूपी के बागपत निवासी मोहन को पुलिस ने सांपला के पास से मुठभेड़ के बाद काबू किया। मोहन के दोनों पैरों में गोलियां लगी। आरोपी रिटौली गांव में हुई फायरिंग में वांछित था।
17 फरवरी : पुलिस ने मायना गांव के नजदीक भाऊ गैंग के रिटौली निवासी साहिल को मुठभेड़ के बाद काबू किया। आरोपी के दायें पैर में गोली लगी है। साहिल एक दिन पहले दिल्ली बाईपास पर गैंगवार के चलते हुई दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में वांछित था।
2 मार्च : पुलिस ने खेड़ी साध के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड में दिल्ली के जाड़ौदा निवासी प्रदीप डागर व उसके साथी सोमबीर मदीना को कन्हेली के पास मुठभेड़ के बाद काबू किया। प्रदीप के दोनों पैर तो सोमबीर के बायें पैर में गोली लगी है।
बाक्स
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी प्रदीप डागर व उसके साथी सोमबीर मदीना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, तीन कारतूस व एक बाइक मिली है। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों की अनुमति के बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा।
प्रतीक अग्रवाल, एएसपी रोहतक।
Trending Videos