{"_id":"69abb8ab787c506d9f09d79f","slug":"baghpat-i-kept-screaming-they-kept-hitting-my-brother-sagar-recounts-story-of-murder-of-an-11th-grade-student-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाकू से चीर दिया दिल: 'मैं चिल्लाता रहा, वो भाई को मारते रहे', सागर ने सुनाई 11वीं के छात्र की हत्या की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से चीर दिया दिल: 'मैं चिल्लाता रहा, वो भाई को मारते रहे', सागर ने सुनाई 11वीं के छात्र की हत्या की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 AM IST
सार
बागपत के बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के मामले में उसके भाई ने पूरा घटनाक्रम बताया। भाई सागर ने बताया कि आरोपियों ने चिकन की दुकान से चाकू उठाकर वार करना शुरू किया था। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।
बागपत जिले के बिनौली के तितरौदा में बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसकी मां बबली और बहन गुड्डन दुबई से दिल्ली पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह अमृत का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अमृत के भाई सागर ने बताया कि घटना में तितरौदा गांव के अन्य लोग भी शामिल रहे, जिन्होंने उन्हें पकड़ लिया और उसके भाई अमृत को घेरकर चाकू मारा। किसी तरह वह अपने भाई के ऊपर लेटा तो उस पर भी लाठियां बरसाई गई।
बड़ावद गांव निवासी सागर शर्मा ने बताया कि तितरौदा गांव में जिस समय घटना हुई, उस समय काफी भीड़ थी। हमलावर पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर अपने पास रख ली और कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि कुछ युवकों की भीड़ ने उसके भाई अमृत को घेरकर बीच में गिरा लिया।
Trending Videos
2 of 9
बेटे का शव देखने के बाद विलाप करतीं मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद चिकन की दुकान से चाकू उठाकर वार करना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। हमलावरों के जाने के बाद समीर वहां आया। इसके बाद समीर बाइक चलाने लगा और अपने भाई को लेकर पीछे बैठकर पुट्ठी में चिकित्सक के यहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
मृतक अमृत शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी। उधर, शुक्रवार की सुबह अमृत का शव देखते ही उसकी बहन गुड्डन और मां बबली बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। परिवार वालों ने चिकित्सक को बुलाकर गुड्डन का उपचार भी कराया, कई घंटे बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
4 of 9
अमृत शर्मा की हत्या के बाद बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि दुबई से सीधी फ्लाइट नहीं मिलने के कारण दूसरे देश में जाकर वहां से दिल्ली आना पड़ा। पूछताछ में आरोपी सुहेल ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव के मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद उसके साथी साहिल को लग गई। इसको लेकर वहां विवाद हो गया और समीर ने उसके भाई सलमान को थप्पड़ मार दिया। तभी से वहां विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टिप्पणी करते रहते थे।
विज्ञापन
5 of 9
अमृत शर्मा की हत्या के बाद बड़ावद गांव में गमजदा बैठे परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली के दिन शाम को दुकान पर समीर, अमृत, सागर, कार्तिक, बॉबी आए और झगड़ा करने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो चाकू और डंडा बरामद किया गया। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।