सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpurs Barkat Ali safe in Qom, Iran amid tensions, family in Nanaoata stays in regular contact

Israel-Iran War: ईरान के कुम शहर में नानौता का बरकत अली सुरक्षित, परिवार रोज फोन कर ले रहा हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के नानौता निवासी बरकत अली ईरान के कुम शहर में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच परिवार रोज फोन पर हालचाल ले रहा है और बरकत पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नानौता के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी बरकत अली इन दिनों कुम शहर में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की खबरों के बीच शुरुआत में परिवार चिंतित था, लेकिन अब राहत की बात यह है कि बरकत अली पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं।

Trending Videos

 

चार वर्षों से ईरान में कर रहे दीनी तालीम
बरकत अली, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जाफर अब्बास के पुत्र हैं। वह पिछले चार वर्षों से इस्फहान शहर के एक दीनी मदरसे में मौलवीयत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके छोटे भाई रहमत अली ने बताया कि बरकत अली अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए 30 मई 2025 को दोबारा ईरान लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल कुम शहर में रहकर जारी है पढ़ाई
परिजनों के अनुसार वर्तमान में बरकत अली कुम शहर में रह रहे हैं और वहीं रहकर अपनी दीनी शिक्षा जारी रखे हुए हैं। परिवार के लोग रोजाना मोबाइल फोन के जरिए उनसे बातचीत कर रहे हैं और उनका हालचाल जान रहे हैं।

 

पश्चिम एशिया में तनाव से बढ़ी थी चिंता
हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच टकराव की खबरों के चलते शुरुआत में परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। हालांकि अब बरकत अली से लगातार संपर्क होने के कारण परिवार को राहत मिली है।

 

परिवार बोला- पूरी तरह सुरक्षित हैं बरकत
परिजनों का कहना है कि बरकत अली ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। परिवार के अनुसार पढ़ाई पूरी होने के बाद ही वह भारत लौटने की योजना बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed