सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck and pickup collide in fog, driver killed, two businessmen injured

Saharanpur News: कोहरे में ट्रक और पिकअप की टक्कर चालक की मौत, दो व्यापारी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Truck and pickup collide in fog, driver killed, two businessmen injured
नानौता में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर  सुबह करीब 7:30 बजे घने कोहरे में गुजरते वाहन
विज्ञापन
तीतरों। घने कोहरे में गंगोह पशु पैठ में जा रहे व्यापारियों की पिकअप गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें पिकअप चालक सद्दाम (28) निवासी निवासी लक्खीपुरा, थाना लिसाड़ीगेट मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने घायलों के पास से मिले 20.5 लाख रुपये की नकदी पुलिस को सौंप दी।
Trending Videos

शुक्रवार को गंगोह-तीतरों मार्ग पर घने कोहरे के कारण ग्राम झाड़वन स्थित होटल के पास ट्रक व पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप गाड़ी का चालक कोहरे के कारण सामने के वाहन को नहीं देख पाया और उसकी भिड़ंत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायलों को पिकअप से निकालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक सद्दाम को निकालने में करीब आधा घंटा लग गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल आसिफ व तारिक को उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वहां से गुजर रहे योगेश प्रधान, फारूख आदि ने घायलों की मदद की। इसके साथ ही उनके पास मौजूद 20 लाख 50 हजार रुपये की नकदी को भी सुरक्षित करते हुए पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक का चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने खुलवाकर वाहनों को कब्जे में ले लिया। बताया कि ट्रक चावलों से भरा था, जबकि पिकअप में सवार लोग मेरठ के लक्खीपुरा, थाना लिसाड़ीगेट के रहने वाले हैं। वह पशु व्यापारी हैं और गंगोह की पीठ से पशुओं की खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed