सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Objectionable video of Class 11 student posted on social media

Saharanpur News: 11वीं की छात्रा का सोशल मीडिया पर डाला आपत्तिजनक वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Objectionable video of Class 11 student posted on social media
विज्ञापन
नागल। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक पिछले करीब तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बताया कि युवक ने किसी तरह छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे डराकर-धमकाकर लगातार परेशान करता रहा। पीड़ित के अनुसार जब छात्रा ने युवक की मांगों को मानने से इन्कार कर दिया तो उसने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे छात्रा को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद से छात्रा काफी भयभीत है और उसका इलाज भी कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed