सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gulf War Rumors Trigger Diesel Rush at Fuel Pumps, Farmers and Traders Worried in Muzaffarnagar

Israel-Iran War: खाड़ी युद्ध की अफवाह से डीजल के लिए पंपों पर लगी कतारें, वेस्ट यूपी के किसानों में बढ़ी चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और तेल की कीमत बढ़ने की आशंका के बीच मुजफ्फरनगर के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से उद्यमियों में भी चिंता बढ़ गई है।

Gulf War Rumors Trigger Diesel Rush at Fuel Pumps, Farmers and Traders Worried in Muzaffarnagar
डीजल के लिए पंपों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच देहात क्षेत्र के पंपों पर डीजल व पेट्रोल लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है। किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बड़े-बड़े ड्रम और कैन लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे डीजल की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री में अचानक तेजी आई है।

Trending Videos


खाड़ी देशों में युद्ध के असर से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते रतनपुरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर किसान बड़ी मात्रा में डीजल खरीद रहे हैं। कुछ दिनों बाद गेहूं की थ्रेसिंग और गन्ने की बुआई शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कांधला की आस्था जैन ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में खेतों की जुताई, सिंचाई और गेहूं कटाई जैसे कामों में डीजल की खपत काफी बढ़ जाती है। इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए किसानों को अधिक डीजल की आवश्यकता होती है। रतनपुरी निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि खाड़ी देशों के युद्ध को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन्हीं अफवाहों के चलते किसान पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए दौड़ रहे हैं।

रतनपुरी स्थित फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन सतीश कुमार ने पुष्टि की है कि पिछले दो दिनों से डीजल और पेट्रोल की बिक्री में अचानक तेजी आई है। उन्होंने बताया कि एक-एक किसान एक से दो हजार लीटर तक डीजल खरीदकर ले जा रहा है। पेट्रोल की बिक्री में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

Gulf War Rumors Trigger Diesel Rush at Fuel Pumps, Farmers and Traders Worried in Muzaffarnagar
डीजल के लिए पंपों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रात में पंपों पर लग रही कतार
पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए रात के समय किसान पहुंच रहे हैं। बुढ़ाना मोड, तितावी, अलीपुर खेड़ी, मुंडभर समेत अन्य क्षेत्रों के किसानों की देर रात तक कतार लगी रही।

 

कच्चे तेल की आपूर्ति लड़खड़ाने की आशंका से उद्यमी चिंतित
खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के हालात के मद्देनजर देश में कच्चे तेल की आपूर्ति लड़खड़ाने की आशंका से स्थानीय उद्यमी चिंतित हैं। उनका मानना कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने का प्रभाव भाड़े पर पड़ेगा। भाड़ा बढ़ने से कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी होगी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों ने इस पर चिंता व्यक्त की है।

आईआईए सदस्य एफसी मोघा का कहना है कि युद्ध के चलते तेल की कीमत बढ़ने की आशंका है। कीमतों में वृद्धि से स्थानीय उद्यमियों को उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, माल ढुलाई महंगी होने, और मुनाफे में कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इससे तैयार माल की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे मांग में कमी आ सकती है और छोटे व्यवसायों के लिए अपना मुनाफा बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।
 

Gulf War Rumors Trigger Diesel Rush at Fuel Pumps, Farmers and Traders Worried in Muzaffarnagar
डीजल के लिए पंपों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक वस्तु पर महंगाई बढ़ने की आशंका: अंकित संगल
फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल का कहना है कि यदि तेल की कीमत बढ़ती हैं तो उसका प्रभाव उद्यमी से लेकर आम आदमी पर भी पड़ेगा। तेल की कीमतें बढ़ने से विनिर्माण में कच्चे माल और ऊर्जा की लागत बढ़ जाती है। ईंधन की कीमतें बढ़ने से लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed