सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today is the last day for the second phase of RTE application.

Muzaffarnagar News: आज आरटीई आवेदन के लिए दूसरे चरण का अंतिम दिन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for the second phase of RTE application.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभान्वित समूह और दुर्बल वर्ग के गरीब बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण के आवेदन के लिए आज अंतिम दिन है। नौ जनवरी को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू होंगे।
Trending Videos

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2026-27 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हुई थी। इसमें 1174 आवेदन आए। लाटरी प्रकिया के माध्यम से 563 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 351 आवेदकों के दस्तावेजों में त्रुटियां होने के कारण निरस्त किया गया। दूसरे चरण के आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से जारी हैं। सात मार्च तक निजी विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक और कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन https://rte25.upsdc.gov.in पर किया जा सकता है।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि दूसरे चरण की लॉटरी 9 मार्च निकलेगी। तीसरे चरण के लिए आवेदन 12 मार्च से शुरू होंगे। 27 मार्च तक तीनों चरण संपन्न होंगे। आवेदकों को आवंटित विद्यालयों में 11 अप्रैल तक प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न करानी होगी। अभिभावकों के आधार से प्रवेश दिया जा सकेगा। इसी आधार लिंक खाते में किताब-कॉपी आदि के पैसे का भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed