सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman dies after being beaten for not fulfilling dowry demands, protest at police station

Muzaffarnagar News: दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पिटाई से विवाहिता की मौत, थाने में प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after being beaten for not fulfilling dowry demands, protest at police station
विज्ञापन
मंसूरपुर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की पिटाई की गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मंसूरपुर थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

खतौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी रांघढान निवासी धर्मवीर ने मंसूरपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी पुत्री रीना की शादी 3 वर्ष पहले खानूपुर निवासी करण के साथ की थी। अपनी क्षमता के अनुसार उसने दहेज दिया था। कम दहेज लाने का आरोप लगते हुए ससुराल पक्ष के लोग तभी से उसका उत्पीड़न कर रहे थे तथा 50 हजार नगद की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी को उनकी बेटी की ससुराल के गांव के एक ग्रामीण ने सूचना दी कि उनकी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। इसके बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो पता चला कि उनकी पुत्री को मेरठ भर्ती कराया गया है। मेरठ पहुंचने पर पता चला कि सफदरजंग नई दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। वहां 4 मार्च को उसकी मौत हो गई।
रीना के पिता धर्मवीर ने बताया कि अस्पताल में वह बातचीत नहीं कर पा रही थी। उनकी पुत्री की मौत होते ही ससुराल पक्ष के लोग वहां से भाग गए। पिता धर्मवीर ने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले जब महिलाएं उसको नहला रही थी तो उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए।
बताया गया कि परिजन अपनी पुत्री का शव लेकर बृहस्पतिवार देर रात मंसूरपुर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। रिपोर्ट लिखने व गिरफ्तारी की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति कारण, ससुर सतपाल, ननद करिश्मा, सास प्रेमो देवी, जेठ अर्जुन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का गांव खेड़ी रांघढान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed