{"_id":"69ab1a0e2222980dd802a96e","slug":"scooty-driver-shopkeeper-dies-in-accident-near-bamanheri-bridge-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-166483-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बामनहेड़ी पुल के पास हादसे में स्कूटी चालक दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बामनहेड़ी पुल के पास हादसे में स्कूटी चालक दुकानदार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर बामनहेड़ी पुल के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बामनहेड़ी निवासी दुकानदार अनिल (30) को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
गांव बामनहेड़ी निवासी युवक अपने गांव के बाहर परचून की दुकान करता था। उसके पास खेती की जमीन भी हैै। वह परिजनों के साथ मिल कर खेती भी करता था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे स्कूटी पर सवार होकर गांव से रामपुर तिराहे पर किसी काम से जा रहा था।
जब वह रुड़की रोड पर बामनहेड़ी पुल के पास पहुंचा और सड़क पार करने लगा तो इसी दौरान उसकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर चालक भाग गया। राहगीरों ने यह सूचना पुलिस को दी तो शहर कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसी तरह पहचान कराने पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। गांव से विनोद, अजय, योगेंद्र, निरंजन सिंह व अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंंचे। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है।
Trending Videos