{"_id":"69abb80591db50389e07c2b3","slug":"kapsad-case-hearing-on-declaring-paras-som-a-minor-scheduled-for-march-10-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपसाड़ कांड: पारस सोम नाबालिग या नहीं, कोर्ट में अब 10 मार्च को होगी सुनवाई, जेल में जताई ये इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड़ कांड: पारस सोम नाबालिग या नहीं, कोर्ट में अब 10 मार्च को होगी सुनवाई, जेल में जताई ये इच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के कपसाड़ कांड के आरोपी पारस सोम को नाबालिग घोषित करने के मामले में किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई अब 10 मार्च को होगी। बचाव पक्ष ने हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर उसे नाबालिग घोषित करने की मांग की है।
कपसाड़ हत्याकांड, रूबी व पारस दाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के चर्चित कपसाड़ कांड के आरोपी पारस सोम को नाबालिग घोषित करने की मांग को लेकर मामला किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 10 मार्च को तय की गई है। बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग का हवाला देते हुए हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर पारस सोम को नाबालिग घोषित करने की मांग की है।
Trending Videos
रुड़की रेलवे स्टेशन से हुई थी गिरफ्तारी
पारस सोम को पुलिस ने रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने रूबी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद आरोपी पारस सोम को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Education: एनसीईआरटी का बड़ा बदलाव, कक्षा 9 गणित में अब एपी, जीपी और प्रोबेबिलिटी जैसे एडवांस्ड टॉपिक शामिल
किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा मामला
पारस के परिजनों द्वारा दाखिल अर्जी के बाद यह मामला अब किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। बोर्ड ने पारस सोम का हाईस्कूल रिकॉर्ड भी तलब किया है। अधिवक्ताओं के अनुसार किसी भी आरोपी की उम्र निर्धारित करने में हाईस्कूल की मार्कशीट महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जाती है।
पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड
कपसाड़ कांड की जांच सीओ सरधना आशुतोष कुमार कर रहे हैं। बताया गया है कि कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। इसी कारण विवेचक ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल की है, जिस पर सुनवाई सात मार्च को होनी है।

जेल में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई
जिला कारागार में बंद पारस सोम ने कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों को अपराध से दूर रखने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कोर्स चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि नया बैच शुरू होने पर पारस को भी उसकी इच्छा के अनुसार कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा सकता है।