सब्सक्राइब करें

पुलिस की होली: मेरठ में जमकर जश्न, रंगरूटों ने SSP को कंधों पर उठाया, डीजे पर किया डांस, ADG ने दी शुभकामनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Mar 2026 05:20 PM IST
सार

मेरठ में सकुशल होली संपन्न कराने के बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जमकर होली खेली। इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडे रंगरूटों के कंधों पर बैठकर डीजे की धुन पर नाचते नजर आए।

विज्ञापन
Holi Celebrations in Meerut Police Lines, SSP Dances with Recruits, Officers Exchange Colors
मेरठ पुलिस लाइन में होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला

मेरठ  जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के बाद मेरठ पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ होली का जश्न मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया।

Trending Videos
Holi Celebrations in Meerut Police Lines, SSP Dances with Recruits, Officers Exchange Colors
मेरठ पुलिस लाइन में होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला

रंगरूटों ने एसएसपी को कंधों पर उठाया
होली मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे भी शामिल हुए। रंगरूटों ने उत्साह में उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया, जिसके बाद एसएसपी ने डीजे की धुन पर डांस कर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Celebrations in Meerut Police Lines, SSP Dances with Recruits, Officers Exchange Colors
मेरठ पुलिस लाइन में होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला

कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में एडीजी, डीआईजी, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग खेला और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

Holi Celebrations in Meerut Police Lines, SSP Dances with Recruits, Officers Exchange Colors
मेरठ पुलिस लाइन में होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला

होली प्रेम और एकता का संदेश देती है: एसएसपी
एसएसपी अविनाश पांडे ने मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार हमें एक-दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करते हुए प्रेम और उत्साह के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश देता है।

विज्ञापन
Holi Celebrations in Meerut Police Lines, SSP Dances with Recruits, Officers Exchange Colors
मेरठ पुलिस लाइन में होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ उत्सव भी मनाते हैं: एडीजी
वहीं एडीजी भानु भास्कर ने पुलिसकर्मियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व सभी को साथ मिलकर चलने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ ऐसे अवसरों पर उमंग और उत्साह के साथ त्योहार मनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed