{"_id":"69a935a7433b7203a60a93b3","slug":"family-dispute-turns-fatal-nephew-shoots-aunt-dead-in-meeruts-ganeshpur-hastinapur-2026-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाची की हत्या: कनपटी से सटाकर मारी गोली, तमंचा लिए सीधा थाने पहुंचा भतीजा, बोला-रोज झगड़ती थी; मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची की हत्या: कनपटी से सटाकर मारी गोली, तमंचा लिए सीधा थाने पहुंचा भतीजा, बोला-रोज झगड़ती थी; मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Mar 2026 01:31 PM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने अपनी चाची पूजा त्यागी (32) को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मवाना थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
1 of 8
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपनी सगी चाची को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
कनपटी पर सटाकर मारी गोली
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी शिवा अचानक कमरे में पहुंचा और अपनी चाची पूजा त्यागी (32) की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से पूजा गंभीर रूप से घायल होकर फर्श पर गिर गईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
Trending Videos
2 of 8
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन
गोली चलने की आवाज सुनकर मृतका के पति धर्मेंद्र त्यागी बेडरूम में पहुंचे तो पत्नी लहूलुहान हालत में पड़ी थीं। वहीं आरोपी शिवा हाथ में तमंचा लेकर मौके से भागता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने पूजा को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे मवाना थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
आए दिन होता था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी चाची से अक्सर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। करीब आठ महीने पहले उसकी मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
5 of 8
हत्या के बाद माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तमंचा किया बरामद
मवाना थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।