{"_id":"69a7f011933c9233de08cf5d","slug":"holi-people-of-meerut-muzaffarnagar-baghpat-bijnor-saharanpur-and-shamli-immersed-in-the-fun-of-colors-2026-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi: रंगों की मस्ती में डूबे मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली के लोग, डीजे पर किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: रंगों की मस्ती में डूबे मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली के लोग, डीजे पर किया डांस
Wed, 04 Mar 2026 02:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:15 PM IST
सार
Meerut News: वेस्ट यूपी में आज रंगों वाली होली खूब धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से ही लोग रंग और पानी से भीगे हुए हैं। बच्चे पिचकारी और गुब्बारों से होली खेल रहे हैं। जगह-जगह लगे डीजे पर लोग गानों पर डांस कर रहे हैं। शाम तक होली का हुड़दंग चलेगा।
विज्ञापन
मेरठ में होली का उल्लास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली और बिजनौर समेत पूरे वेस्ट यूपी में होली का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दुल्हेंडी पर लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। युवाओं की टोली पैदल और बाइकों-स्कूटी पर घूमकर दोस्तों व अपनों के घर जा रही हैं। रंग लगाकर, गुझिया खिलाकर होली की बधाइयां दी जा रही हैं। चौक-चौराहों और मोहल्लों में बच्चे आने-जाने वाले लोगों को पानी से भिगो रहे हैं। गांवों में भी लोग होली की मस्ती में डूबे हुए हैं। वहीं असामाजिक तत्वों को लेकर पुलिस और एलआईयू भी सतर्क मोड पर है।
पिचकारी से पानी डालते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सदर बाजार, ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर, साकेत, रोहटा रोड, दिल्ली रोड, माधवपुरम, मलियाना, मोदीपुरम, पल्लवपुरम समेत सभी जगह पर सुबह से ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया था, जो दोपहर तक भी जारी है। मवाना, सरधना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, किठौर समेत सभी कस्बों में लोग रंगों से सराबोर हैं।
शामली में होली खेलते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर शहर के सिविल लाइंस, जजी चौक, नगीना रोड, किरतपुर, नहटौर और चांदपुर समेत विभिन्न मोहल्लों में लोगों की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमती दिखाई दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बाइकों पर सवार होकर रंगोत्सव का आनंद लिया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में होली खेलते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में कई जगहों पर होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग बरसे भीगे चुनर वाली समेत अन्य गानों पर लोगों ने डांस किया और हवा में रंगों की बौछार की। जिला मुख्यालय के अग्रसेन पार्क में व्यापार मंडल की ओर से दुल्हैंडी पर्व मनाया गया। शहर के दिल्ली रोड, फव्वारा चौक, शिव चौक पर युवाओं की भीड़ एकत्र हो गई। युवाओं ने डीजे की धुन पर खूब डांस किया। इसके अलावा कैराना, थानाभवन, ऊन, जलालाबाद में भी लोगों ने होली मनाई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सक्रिय रही ।
विज्ञापन
होली पर डांस करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
यही हाल मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, बागपत, शामली और इनके कस्बों-कालोनियों में रहा। बच्चे और युवा खूब मस्ती कर रहे हैं। सभी ने बड़ों को तिलक लगाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं और युवतियों ने भी घरों में एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम को गाढ़ा किया।
ये भी देखें...
UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से शुरू हो रहा एटीएमएस का काम, बाधित हो सकती है यात्रा, ये रहेगी व्यवस्था
ये भी देखें...
UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से शुरू हो रहा एटीएमएस का काम, बाधित हो सकती है यात्रा, ये रहेगी व्यवस्था