{"_id":"699fd21d2cb1738acc0f7e9b","slug":"meerut-murder-case-murder-accused-pradeep-made-four-minute-video-viral-threatening-him-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मौत की परवाह नहीं, जिसकी बीवी धोखा दे बताओ, मैं मारूंगा'; सुनील के कत्ल के बाद 'कातिल' का 4 मिनट का Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मौत की परवाह नहीं, जिसकी बीवी धोखा दे बताओ, मैं मारूंगा'; सुनील के कत्ल के बाद 'कातिल' का 4 मिनट का Video
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:57 PM IST
सार
मुझे मौत की परवाह नहीं, जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ, मैं मारूंगा। मेरठ में सुनील की हत्या के बाद कातिल प्रदीप ने चार मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। धमकी दी कि प्रशासन से नहीं डरता।
मेरठ के बहसूमा थाना इलाके में युवक सुनील की सरे बाजार हत्या करने के बाद आरोपी प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो धोखा देगी उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था। उसे अभी मारकर आया हूं। प्रशासन से नहीं डरता।
प्रशासन ने अगर धोखा देने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी, और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ मैं मारूंगा।
Trending Videos
2 of 12
मृतक सुनील के घर विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पत्नी को सुरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
आरोपी प्रदीप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं'
सुनील की हत्या के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग गया। बाइक चलाते हुए ही उसने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें कहा कि अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं। एक 12, एक 32 और एक 315 बोर की गोली मारी हैं।
4 of 12
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे'
मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे घर-परिवार का कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरा यार-दोस्त कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने कमर में लगे तमंचे दिखाते हुए कहा कि मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे। इन्हें नहर में फेंक दूंगा।
ठीक है भाई, वायरल कर दो मेरी वीडियो। बहसूमा थाने को पहुंचा दो, थाना फलावदा को पहुंचा दो, एसएसपी मेरठ को पहुंचा दो मेरी ये वीडियो। जो भागेगी न घर से, मुझे फोन करो, मैं अपने घर से बेदखल हूं। मैंने अपनी जमीन-जायदाद सब भाइयों के नाम कर रखी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।