{"_id":"697bc5f02fb28bc3dd0f0a6a","slug":"schools-should-be-affiliated-to-haryana-board-of-school-education-bhiwani-advice-rohtak-news-c-17-roh1020-802303-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध हों स्कूल : सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध हों स्कूल : सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
33...रोहतक के प्रेम नगर स्थित कार्यालय में बैठक स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा के राज्य क
विज्ञापन
रोहतक। सलाह संगठन के राज्य प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि सांसद जिंदल के बयान का विरोध करते हुए उनसे अपने बयान पर खेद प्रकट करने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि सभी सरकारी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से ही संबद्ध रखा जाए।
प्रेम नगर स्थित कार्यालय में वीरवार को सलाह (स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सांसद नवीन जिंदल के बयान की निंदा की गई जिसमें उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग बोर्ड भिवानी को बंद करके कर्मचारियों को शिक्षा विभाग को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जोड़ने की अनुशंसा की है।
अशोक शर्मा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी केवल एक परीक्षा संचालित करने वाली संस्था नहीं है बल्कि यह प्रदेश की शैक्षिक परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों का संवाहक है। आज जब कई राज्य अपने बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं। ऐसे समय में हरियाणा के बोर्ड को समाप्त करने की चर्चा दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश हितों के विपरीत है। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से अजय मलिक, अनिल सैनी, राजबीर धारेडू, भूपेंद्र सिंह, विवेक फौगाट, अरुण दांगी, विनोद भामला, रमन रोहिल्ला, नाजिम आजाद व सुशील कटारिया मौजूद रहे।
Trending Videos