{"_id":"69ab4436026e42b105089408","slug":"the-construction-of-the-community-center-has-been-in-limbo-for-five-years-and-the-roof-leaks-during-the-rains-rohtak-news-c-17-roh1019-819871-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पांच साल से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण अधर में, बारिश में टपकती है छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पांच साल से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण अधर में, बारिश में टपकती है छत
विज्ञापन
8-शहर के वार्ड 22 में शामिल सुनारिया में अधर में लटका कम्युनिटी सेंटर निर्माण। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। वार्ड-22 में शामिल सुनारिया गांव में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पांच साल से अधर में है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि कम्युनिटी सेंटर के नाम पर एक हॉल का निर्माण हुआ था वो भी अधूरा पड़ा है। इसमें न खिड़कियां लगी हैं और न ही दरवाजे। मेन गेट भी नहीं बनाया गया है। केवल चहारदीवारी बनी हुई है। बारिश में हॉल की छत टपकती है।
सेंटर के निर्माण की चिंता न अधिकारियों को है, न ही जनप्रतिनिधियों को। स्थिति यह है कि लोगों को शादी समारोह के लिए निजी बैंक्वेट हॉल बुक करना पड़ रहा है जो काफी महंगा साबित हो रहा है। स्थानीय निवासी कई बार नगर निगम में मांग पत्र दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों में निगम अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ने लगी है।
शुक्रवार को स्थानीय निवासी शीलू बुधवार, दलबीर सिंह, अमित मास्टर, राजपाल बुधवार लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता को शिकायत दी। उपायुक्त ने जल्द कम्युनिटी सेंटर का निर्माण शुरू करवाने का उन्हें आश्वासन दिया है।
उन्होंने बताया कि सुनारिया में 80 लाख से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू किया था। इसके बाद कोविड के समय कार्य को रोका दिया गया जोकि अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
हॉल में खिड़की न कोई दरवाजा
स्थानीय निवासी बताते हैं कि कम्युनिटी सेंटर के नाम पर एक हॉल का निर्माण हुआ था वो भी अधूरा पड़ा है। इसमें न खिड़की लगी हैं और न ही दरवाजे। मेन गेट भी नहीं बनाया गया है। केवल चहारदीवारी बनी हुई है। बारिश में हॉल की छत टपकती है।
वर्जन
पिछली योजना में ही निर्माण शुरू हुआ था जो उसी समय से अटका हुआ है। इसका निर्माण पूरा करने के साथ ही एक अन्य कम्युनिटी सेंटर निर्माण की मांग निगम हाउस की बैठक में की है। -सुमन, वार्ड 22, नगर निगम पार्षद।
Trending Videos