{"_id":"69c04eca45b69547ee054aae","slug":"the-former-chief-minister-arrived-at-the-residence-of-badli-mla-kuldeep-vats-in-hasanpur-village-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-133063-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: क्रॉस वोटिंग करने वालों पर गिरेगी गाज, हुड्डा बोले-हाईकमान ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: क्रॉस वोटिंग करने वालों पर गिरेगी गाज, हुड्डा बोले-हाईकमान ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन
22jjrp06- बादली विधायक कुलदीप वत्स के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक सीट जीतने के लिए न्यूनतम 31 मतों की आवश्यकता थी और कांग्रेस के पक्ष में विधायकों ने 32 वोट डाले। निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश की और हमारे 4 वोट रद्द कर दिए। इसके विरुद्ध कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और चुनाव आयोग को भी शिकायत की है।
साथ ही कांग्रेस के जिन 5 लोगों ने क्रॉस वोटिंग की है, उन पर हाईकमान ने एक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वह रविवार को हसनपुर गांव स्थित बादली के विधायक कुलदीप वत्स के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आवास पहुंचने पर उन्होंने विधायक के भतीजों व उनकी पत्नियों को आशीर्वाद दिया।
राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद बादली विधायक ने नाराजगी जताई थी और हाईकमान को शिकायत करने सहित 5 मई के बाद कार्यक्रम करने की बात कही थी। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री रुठने और मनाने की अफवाहों के बीच कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के आवास पर पहुंचे।
हुड्डा ने कहा कि वह शादी में नहीं आ पाए थे, इसलिए बच्चों को आशीर्वाद देने आए हैं। वोट क्रॉसिंग करने वाले विधायकों के हुड्डा पर चहेते विधायकों को बचाने के सवाल को सिंह हुड्डा टाल गए।
गैस किल्लत पर कहा कि यदि सरकार कोई किल्लत ना होने की बात कह रही तो फिर जगह-जगह लोगों की लाइनें क्यों लगी हैं। कई जगह सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी हो रही है। इसके चलते कालाबाजारी भी चालू हो गई है। ऐसे में सरकार को जनता के सामने एलपीजी की सही स्थिति रखनी चाहिए।
उन्होंने बेमौसमी बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान की बात कही और सरकार से गिरदावरी कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
हुड्डा से मुलाकात के बाद नरम पड़े विधायक
वहीं हुड्डा से मुलाकात के बाद विधायक वत्स के तेवर भी नरम पड़ गए हैं। विधायक ने कहा कि हुड्डा हमारे परिवार के मुखिया हैं और नाराजगी की बात मीडिया ने चलाई है। उन्होंने कहा कि वह डिस्टर्ब थे और आत्मा को ठेस पहुंची है, इसलिए पार्टी हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाई। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर पार्टी की कार्रवाई से भी विधायक पूरी तरह संतुष्ट दिखे।
जन जागरण अभियान की करेंगे शुरुआत
विधायक ने कहा कि 5 मई के बाद हरियाणा में जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे और लोगों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वाले पहले खुद के गिरेबान में झांके। दीपेंद्र हुड्डा से नाराजगी के सवाल पर कुलदीप वत्स ने कहा कि दीपेंद्र मेरा भाई है और नाराजगी का कोई सवाल नहीं है।
Trending Videos