सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The software was not developed in a year, and the engineer will now have to pay back Rs 1.75 lakh along with interest.

Rohtak News: एक साल में तैयार नहीं किया साॅफ्टवेयर, अब इंजीनियर को लौटाने होंगे ब्याज सहित 1.75 लाख रुपये

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The software was not developed in a year, and the engineer will now have to pay back Rs 1.75 lakh along with interest.
विज्ञापन
रोहतक। जिला उपभोक्ता आयोग ने एक साल में साॅफ्टवेयर तैयार न करने पर इंजीनियर सोनीपत निवासी पूनम को निर्देश दिए हैं कि वे 1.75 लाख रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित लौटाए। शिकायतकर्ता सेक्टर-दो निवासी गुरेंद्र सिंह पंवार को मानसिक उत्पीड़न व कानून खर्च के तौर पर 10 हजार रुपये देने के भी आदेश दिए हैं।
Trending Videos

आयोग के रिकाॅर्ड के मुताबिक गुरेंद्र सिंह पंवार ने जनवरी 2022 में आयोग में अर्जी दायर की थी कि उसने सोनीपत निवासी पूनम से साॅफ्टवेयर तैयार करने के लिए एग्रीमेंट किया। इसमें 12 माह में साॅफ्टवेयर तैयार करना था। इसके लिए 1.75 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि साॅफ्टवेयर के चलते उसने कारोबार को लेकर दो जगह एग्रीमेंट किया लेकिन समय पर साॅफ्टवेयर तैयार न होने के कारण दोनों एग्रीमेंट रद्द हो गए। आयोग ने इंजीनियर को नोटिस देकर जवाब मांगा।
जवाब में इंजीनियर ने कहा कि बीच-बीच में ज्यादा बदलाव करवाया गया। इससे 750 घंटे में होने वाला कार्य 1600 घंटे में पूरा हो सका। आयोग ने दोनों पक्षों के तथ्यों का अध्ययन करने के बाद कहा है कि प्रतिवादी शिकायतकर्ता को 1,75,000 रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed