{"_id":"69f79aa529d88808a3050637","slug":"wheat-arrivals-are-higher-than-last-year-rohtak-news-c-17-roh1020-849960-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पिछले साल से अधिक हुई गेहूं की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पिछले साल से अधिक हुई गेहूं की आवक
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सांपला। इलाके में गेहूं कटाई व कढ़ाई का काम पूरा हो चुका है। अब तक मंडी में 6,27,000 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी हैं। इसमें से वेयर हाउस ने 3 लाख 42 हजार क्विंटल व हैफेड की ओर से एक लाख 30 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
वहीं, उठान की बात करें तो अभी तक खरीदें गए गेहूं में से तीन लाख 22 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। उठान में देरी से पिछले कई दिनों से किसानों की पेमेंट अटक गई है। किसी के घर शादी है तो किसी को बच्चों की फीस व अन्य काम के लिए पैसों की जरूरत है। हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले मंडी में ज्यादा गेहूं आया है।
गत वर्ष 4.60 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। इस बार अब तक करीब 6 लाख 27 हजार क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। खरीद एजेंसियों ने गेहूं बैग में भर कर उठान तेज कर दिया है।
क्या कहते अधिकारी
मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक का कहना है कि सरकार फसल खरीद में कोई दिक्कत नहीं आने दी। एक-एक दाना खरीदा जा रहा है। एक सप्ताह तक और खरीद की जाएगी। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उठान में तेजी लाएं ताकि किसानों को फसल की पेमेंट मिल सके।
रास्ते में लगाए गेहूं के बैग
कुछ आढ़तियों ने मंडी में रास्तों पर गेहूं के बैग भरकर लगा दिए हैं। आढ़ती प्रवीन कुमार का कहना है कि इस संबंध में वे सचिव सविता सैनी को लिखित शिकायत दे चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण दुकान पर आने-जाने तक का रास्ता नहीं है।
मिलावट का खेल
मंडी में कुछ आढ़तियों द्वारा गेहूं में मिलावट की जा रही है। वेयर हाउस ने मिलावट पाने पर गाड़ी को वापस कर दिया। एसडीएम अंकिता पवार ने निर्देश दिए हैं कि खरीद में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं सचिव ने बताया कि बैग हटाने को कहा गया है।