{"_id":"6a32ea7a0f6f082a6e08dba4","slug":"workers-should-go-door-to-door-to-create-awareness-among-voters-grover-rohtak-news-c-17-roh1020-874332-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने घर-घर जाएं कार्यकर्ता : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने घर-घर जाएं कार्यकर्ता : ग्रोवर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महम। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने बुधवार को महम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और बीएलओ-2 के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। ग्रोवर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बने।
पत्रकारों से बातचीत में ग्रोवर ने बताया कि महम विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई है। प्रत्येक बूथ पर नियुक्त बीएलओ 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे और गलत तरीके से दर्ज वोटों की जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी।
ग्रोवर ने कहा कि अगले एक माह तक चलने वाले इस अभियान में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के बीच पूर्व मंत्री भैणी चंद्रपाल गांव में पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश के निवास पर पहुंचे।
इस अवसर पर दीपक हुड्डा, नवनीत राठी, फतेह सिंह पवार, बसंत लाल गिरधर, महंत सतीश दास सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।