{"_id":"69c59b64728165ba0a0d9936","slug":"3-arrested-in-loot-sirsa-news-c-128-1-sir1010-155399-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पिस्तौल दिखाकर बुजुर्ग दंपती के घर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पिस्तौल दिखाकर बुजुर्ग दंपती के घर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल, लैपटॉप और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद
फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां के धनुर रोड स्थित वार्ड नंबर-10 में 13 मार्च को बुजुर्ग दंपती को पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार ढाणी जोगा सिंह का और गुरपिंदर सिंह तथा सुखदेव सिंह रानियां के रहने वाले हैं।
रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि घटना के दिन चार युवक स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ढाणी में पहुंचे। वे स्वयं को बिजली मिस्त्री बताकर घर में घुस गए। पीड़ित महिला गुरदीप कौर पत्नी संतोख सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घर में प्रवेश करते ही पिस्तौल दिखाकर उसके 13 वर्षीय पोते को बंधक बना लिया।
इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे एक मोबाइल फोन तथा लैपटॉप में रखी लगभग 8 से 9 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद भाग निकले।
पुलिस ने सूचना के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, इस मामले में एसपी दीपक सहारण ने विशेष टीमों का गठन किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी का भी खुलासा किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
Trending Videos