{"_id":"697901e510f3afd155017db1","slug":"arjun-chautala-meeting-with-workers-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151987-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में है व्यवस्था बदलने की ताकत : अर्जुन चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में है व्यवस्था बदलने की ताकत : अर्जुन चौटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- युवाओं से रोजगार के मामले में भेदभाव कर रही भाजपा सरकार
फोटो 43
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में ही व्यवस्था परिवर्तन करने की असली ताकत है। इसलिए युवाओं को अपनी शक्ति पहचानकर आमजन से संपर्क करना होगा। उन्हें इनेलो से जोड़ना होगा, ताकि इनेलो सत्ता में आकर युवाओं सहित सभी वर्गों के उत्थान और प्रदेश के तेज विकास को सुनिश्चित कर सके। वह मंगलवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में युवा इनेलो के जिलास्तरीय सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि जनप्रतिनिधि के नाते वह हरियाणा विधानसभा में बार-बार युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन सरकार इस पर पूरी तरह उदासीन है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 हजार चिकित्सकों, 23 हजार पुलिसकर्मियों और 14 हजार शिक्षकों की कमी है। पात्र युवा उपलब्ध होने के बावजूद सरकार इन पदों को भरने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अपराधों का बोलबाला है। नए गैंगस्टर गिरोह सक्रिय हो गए हैं जो उद्योगपतियों से फिरौती मांगते हैं, लेकिन सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुई है।
विधायक ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है कि किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। महंगे बीज, खाद और कृषि उपकरणों के कारण किसान आर्थिक संकट में हैं, फिर भी भाजपा सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व सीएम चौटाला का कार्यकाल किया याद
अर्जुन चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने शासनकाल में युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां बनाईं और उन्हें अमलीजामा पहनाया। एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल जाना पड़ा, लेकिन वे अंत तक पात्र युवाओं के रोजगार के पक्षधर रहे।
Trending Videos