सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kalpana chawala remembered

Sirsa News: विद्यार्थियों ने कल्पना चावला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
kalpana chawala remembered
 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला की पुण्य स्मृति में शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रवक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने कहा कि कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था। बचपन से ही उन्हें आकाश और अंतरिक्ष के प्रति गहरी रुचि थी। प्रारंभिक शिक्षा के उपरांत उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद अमेरिका जाकर उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स तथा पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1994 में नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के रूप में चयनित होना न केवल कल्पना चावला, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण था। वर्ष 1997 में स्पेस शटल कोलंबिया के माध्यम से उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा हुई। इसमें उन्होंने सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण और सामग्री विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रयोग किए।
वर्ष 2003 में उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पूर्णतः वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित थी, जिसमें जैविक विज्ञान, द्रव विज्ञान और दहन विज्ञान से संबंधित 80 से अधिक प्रयोग शामिल थे। 1 फरवरी, 2003 को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान स्पेस शटल कोलंबिया विघटित हो गया था। इसमें उनकी मृत्यु हो गई थी।
चावला को मरणोपरांत कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर, नासा स्पेस फ्लाइट मेडल और नासा डिस्टिंग्विश्ड सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जैस्मिन, वर्षा, हरमंदीप, अनु, सिद्दीक, कुदरत, नूर, सुमित कुमार, युवराज, भावेश, जतिन, पंकज, रतन सिंह, प्रिंस और कमलदीप सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। समापन पर विद्यार्थियों ने भारत की बेटी अमर रहे और कल्पना चावला अमर रहे के नारों के साथ उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed