{"_id":"697fa3865878b8970d094b0a","slug":"us-police-officer-killed-another-critically-wounded-in-shooting-outside-georgia-hotel-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका के जॉर्जिया में होटल के बाहर गोलीबारी, एक पुलिस अधिकारी की मौत अन्य घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका के जॉर्जिया में होटल के बाहर गोलीबारी, एक पुलिस अधिकारी की मौत अन्य घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। यह घटना जॉर्जिया के अटलांटा इलाके में हुई, जब एक शिकायत पर पहुंची पुलिस पर एक संदिग्ध ने गोलियां बरसा दी। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर भी घायल हुआ है। जानिए क्या है पूरा मामला
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के उपनगर अटलांटा में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह गोलीबारी तब हुई जब दो अधिकारियों को अटलांटा से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्टोन माउंटेन के पास एक होटल के पते पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट मिलने पर भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी वहां पहुंचे, तो उनका सामना एक ऐसे व्यक्ति से हुआ जिसने बंदूक निकालकर दोनों अधिकारियों पर गोली चला दी। अधिकारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे संदिग्ध घायल हो गया।
पुलिस ने दी ये जानकारी
Trending Videos
पुलिस ने दी ये जानकारी
- पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध भी गोली लगने से घायल हुआ है और उसका इलाज किया जा रहा है। गोलीबारी में किसी और के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
- पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है और पुलिस अधिकारियों और संदिग्ध हमलावर के नाम भी नहीं बताए गए हैं।
- गोलीबारी की जांच जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को सौंप दी गई है। यही संस्था आमतौर पर पुलिस से जुड़ी गोलीबारी के मामलों की जांच करती है।
- जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा गोलीबारी में पुलिस अधिकारी की मौत पर दुख जताया और घायल अफसर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। केम्प ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'यह इस बात की याद दिलाता है कि कानून लागू करने वालों को रोजाना कितने खतरों का सामना करना पड़ता है, और हम उन सभी के आभारी हैं जो अपने साथी जॉर्जियाई लोगों की रक्षा के लिए खुद को खतरे में डालते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
