{"_id":"697fb7c7b8aabcea5d073e90","slug":"france-capgemini-to-sell-subsidiary-working-with-ice-during-anger-at-us-immigration-crackdown-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICE: अमेरिका के अप्रवासन विभाग के साथ काम नहीं करेगी फ्रांस की कंपनी कैपजेमिनी, सरकार के दबाव में लिया फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ICE: अमेरिका के अप्रवासन विभाग के साथ काम नहीं करेगी फ्रांस की कंपनी कैपजेमिनी, सरकार के दबाव में लिया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
सार
हाल के दिनों में अमेरिका के अप्रवासन विभाग द्वारा मिनियापोलिस में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके खिलाफ अमेरिका के साथ ही दुनिया भर में नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते फ्रांस की कंपनी कैपजेमिनी ने अमेरिकी अप्रवासन विभाग के साथ काम करने वाली अपनी सब्सिडयरी फर्म बेचने का एलान कर दिया है।
संघीय एजेंट्स ने मिनियापोलिस में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
फ्रांसीसी कंपनी कैपजेमिनी ने रविवार को घोषणा की कि वह अपनी उस सब्सिडियरी फर्म को बेच रही है जो अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) विभाग को तकनीकी सेवाएं देती है। यह फैसला ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन नीति और अप्रवासन एजेंटों की हिंसक कार्रवाई की निंदा के बीच लिया गया है। फ्रांस की सरकार ने बीते दिनों कंपनी पर आईसीई के साथ अपने काम के बारे में ज्यादा पारदर्शी होने का दबाव डाला था।
अमेरिका के अप्रवासन विभाग की कार्रवाई से लोगों में बढ़ा गुस्सा
हाल के दिनों में अमेरिका के अप्रवासन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन बढ़े हैं। खासकर मिनियापोलिस में हाल के हफ्तों में दो लोगों की आईसीई एजेंट्स द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से आईसीई वैश्विक स्तर पर निशाने पर है। मिनियापोलिस में प्रवासियों के खिलाफ सरकार के अभियान के कारण संघीय इमिग्रेशन विभाग से कई लोग नाराज हैं।
कंपनी ने जारी किया अपना बयान
Trending Videos
अमेरिका के अप्रवासन विभाग की कार्रवाई से लोगों में बढ़ा गुस्सा
हाल के दिनों में अमेरिका के अप्रवासन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन बढ़े हैं। खासकर मिनियापोलिस में हाल के हफ्तों में दो लोगों की आईसीई एजेंट्स द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से आईसीई वैश्विक स्तर पर निशाने पर है। मिनियापोलिस में प्रवासियों के खिलाफ सरकार के अभियान के कारण संघीय इमिग्रेशन विभाग से कई लोग नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने जारी किया अपना बयान
- कैपजेमिनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि वह तुरंत अपनी सब्सिडियरी कैपजेमिनी गवर्नमेंट सॉल्यूशंस को बेचने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कंपनी ने अपने इस फैसले के बारे में और कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, लेकिन बताया कि यह सब्सिडियरी कंपनी के 2025 के अनुमानित राजस्व का सिर्फ 0.4 प्रतिशत है।
- कंपनी द्वारा बेचने की घोषणा फ्रांसीसी वित्त मंत्री रोलैंड लेस्क्योर के पिछले हफ्ते संसद में दिए गए बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने कैपजेमिनी से अपनी गतिविधियों पर बेहद पारदर्शी तरीके से रोशनी डालने और इन गतिविधियों की प्रकृति पर सवाल उठाने की अपील की थी।
- कैपजेमिनी एक कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसमें 50 से ज़्यादा देशों में 340,000 से ज़्यादा लोग काम करते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
