{"_id":"697f873d283c8925b00e4187","slug":"nigerian-army-said-it-killed-boko-haram-commander-other-militants-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया: पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में सेना की बड़ी कार्रवाई, बोको हरम का शीर्ष कमांडर और दस चरमपंथी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया: पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में सेना की बड़ी कार्रवाई, बोको हरम का शीर्ष कमांडर और दस चरमपंथी ढेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में सेना ने बोको हरम के एक शीर्ष कमांडर अबू खालिद और दस अन्य चरमपंथियों को मार गिराया। सेना ने बोर्नो राज्य के कोडुंगा इलाके में रात के समय छापेमारी कर हथियार, खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति बरामद की। पढ़ें रिपोर्ट-
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक सैन्य अभियान में बोको हरम के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया। इसके अलावा, इस चरमपंथी संगठन के दस सदस्यों को भी मारा गया है। नाइजीरियाई सेना रविवार को यह जानकारी दी।
सेना के प्रवक्ता सानी उबा ने एक बयान जारी किया। इस बयान उन्होंने बताया कि बोर्नो राज्य के सांबिसा के जंगल में बोको हरम का कमांडर अबू खालिद इस चरमपंथी संगठन की कड़ी में एक अहम व्यक्ति था और वह सांबिसा क्षेत्र में संगठन के अभियानों और रसद की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उबा ने बताया कि सैनिकों ने शनिवार रात बोर्नो राज्य के कोडुंगा इलाके में बोको हरम के सदस्यों पर हमला किया। इस दौरान उनसे हथियार, खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति बरामद की गई।
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया ने शुरू की शंघाई-दिल्ली उड़ान, गलवां झड़प के छह साल बाद बहाल हुई हवाई सेवा
हाल ही में बोको हरम ने किए कई हमले
यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इसी हफ्ते की शुरुआत में बोको हरम के सदस्यों ने पूर्वोत्तर राज्य में एक निर्माण स्थल और एक सैन्य अड्डे पर अलग-अलग हमले किए। इन हमलों दर्जनों लोगों की हत्या कर दी गई थी।
बोको हरम का इतिहास और आईएसडब्ल्यूएपी से जुड़ाव
नाइजीरिया के इस चरमपंथी संगठन ने साल 2009 में पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ हथियार उठाए थे। इसने सख्त इस्लामी कानून को लागू करने की कोशिश की थी। उसके इस मिशन में अब इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ा धड़ा भी शामिल हो चुका है, जिसे इस्लामी स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत या आईएसडब्ल्यूएपी कहा जाता है।
हिंसा में अब तक करीब 35 हजार लोगों की मौत
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह हिंसा नाइजीरिया के उत्तरी पड़ोसी देशों तक फैल चुकी है, जिनमें नाइजर भी शामिल है। इस हिंसा में अब तक करीब 35 हजार नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार पर एपस्टीन मामले में गवाही देने का बढ़ा दबाव, जानिए क्यों छिड़ा विवाद
अमेरिकी मदद मिलने के बाद सेना की नई रणनीति
Trending Videos

- इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज में बोको हरम पर शोध करने वाले ताइवो अदेबायो ने कहा कि सेना ने पिछले महीने से आक्रामक अभियान शुरू किया है और सक्रिय रूप से आतंकियों के ठिकानों में घुसकर कार्रवाई कर रही है।
- उन्होंने कहा कि यह पहले की जवाबी रणनीति से अलग है। पिछले साल सेना को अपने शिविरों पर दर्जनों हमलों का सामना करना पड़ा था।
- अदेबायो ने बताया कि अमेरिका पिछले नवंबर से बोर्नो के ऊपर खुफिया जानकारी जुटाने वाली उड़ानें संचालित कर रहा है, जिससे नाइजीरियाई सेना को सशस्त्र समूहों के खिलाफ छापेमारी करने में मदद मिली है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन