{"_id":"697f8d4434b4b292890231ce","slug":"russian-drone-strike-kills-several-in-dnipro-as-zelenskyy-says-more-russia-ukraine-talks-next-week-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन में 15 की मौत; जेलेंस्की बोले- त्रिपक्षीय बैठक के लिए तय हुई तारीख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन में 15 की मौत; जेलेंस्की बोले- त्रिपक्षीय बैठक के लिए तय हुई तारीख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Ukraine War: रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेनी शहर निप्रो की एक खदान कर्मियों से भरी बस और एक अस्पताल निशाने पर आए, जिसमें 15 की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अगले दौर की शांति वार्ता के लिए रूस और अमेरिका के साथ अबू धाबी में बैठक की जानकारी दी। पढ़ें रिपोर्ट-
ड्रोन हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एआई
विज्ञापन
विस्तार
रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेनी शहर निप्रो में खदान कर्मियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद आग भी लग गई थी, जिसे बाद में काबू कर लिया गया। यूक्रेन की आपात सेवाओं ने रविवार को यह जानकारी दी।
यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि यह बस उसकी थी। डीटीईके ने रूस पर निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में उसकी खदानों पर 'बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमला' करने का आरोप लगाया। निप्रो इस क्षेत्र की राजधानी है। कंपनी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, हमलों में से एक का केंद्र कंपनी की वह बस थी, जो निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में एक शिफ्ट पूरी करने के बाद खदान कर्मियों को उद्यम से वापस ला रही थी।
ये भी पढ़ें: नाइजीरिया: पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में सेना की बड़ी कार्रवाई, बोको हरम का शीर्ष कमांडर और दस चरमपंथी ढेर
त्रिपक्षीय बैठक की तारीख को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?
रूसी प्रतिनिधि ने अमेरिका के साथ बैठक को बताया सकारात्मक
रूस के शीर्ष प्रतिनिधि किरिल दिमित्रिएव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा में अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल के साथ 'सकारात्मक बैठक' की।
अबू धाबी में हो रही वार्ता के बारे में अधिकारियों ने अब तक बहुत कम जानकारी साझा की है। यह वार्ता पिछले साल से जारी कोशिशों का हिस्सा है, जिसमें युद्ध को समाप्त करने और दोनों पक्षों को शांति समझौते की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां अमेरिकी मध्यस्थता में यूक्रेन और रूस ने समझौते करने के लिए सहमति जताई है। वहीं मॉस्को और कीव इस बात को लेकर गहरे मतभेद हैं कि समझौता कैसा होना चाहिए। मुख्य मुद्दा यह है कि रूस को यूक्रेन के उन इलाकों से सेना हटानी चाहिए या नहीं, जिन पर उसने कब्जा कर लिया है, खासकर पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र डॉनबास से और क्या रूस को वहां नई जमीन मिलनी चाहिए जिस पर उसने अभी तक कब्जा नहीं किया।
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया ने शुरू की शंघाई-दिल्ली उड़ान, गलवां झड़प के छह साल बाद बहाल हुई हवाई सेवा
रूस ने यूक्रेन के अस्पताल पर ड्रोन हमला किया
दूसरी ओर, रूसी ड्रोन हमले में रविवार सुबह दक्षिणी यूक्रेन के एक अस्पताल को भी निशाना बनाया। यूक्रेनी आपातकालीन सेवा ने इसकी पुष्टि की। एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा गया कि हमले में अस्पताल में तीन महिलाएं घायल हुईं और स्त्री रोग विभाग में आग लग गई, जिसे बाद में काबू कर लिया गया।
Trending Videos

- यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि अगले दौर की शांति वार्ता बुधवार और गुरुवार को करेंगे।
- रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधियों से उम्मीद थी कि वे अबू धाबी में मिलेंगे और मॉस्को की ओर से अपने पड़ोसी पर पूर्ण पैमाने का आक्रमण को रोकने के लिए वार्ता जारी रखेंगे।
- जेलेंस्की ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा, हमारी वार्ता टीम से रिपोर्ट मिली है। अबू धाबी में चार और पांच फरवरी अगली त्रिपक्षीय बैठक की तारीख तय की गई है।
- उन्होंने कहा कि यूक्रेन ठोस बातचीत के लिए तैयार है और हम उस परिणाम में रुचि रखते हैं जो युद्ध को वास्तविक और सम्मानजनक तरीके से समाप्त करने के करीब ले जाए।
- अमेरिकी या रूसी अधिकारियों की ओर से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई।