सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jagrukta parade

Sirsa News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की जागरूकता परेड

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
jagrukta parade
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शनी लगाए हुए विभाग
विज्ञापन
नालसा का थीम सॉन्ग ‘हक हमारा भी तो है’ प्रस्तुत किया गया
Trending Videos

फोटो- 44
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता परेड का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की ओर से यह जागरूकता परेड डैफोडिल स्कूल, सिरसा के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें टेबल्यू के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान नालसा का थीम सॉन्ग ‘हक हमारा भी तो है’ प्रस्तुत किया गया। गणतंत्र दिवस की परेड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की थीम ‘न्याय सबके लिए’ रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि परेड में हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को नालसा की स्कीम ‘वीर परिवार सहायता योजना-2025’ तथा निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी का प्रदर्शन किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति और प्रभावी जन जागरूकता के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरसा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर मनाया गणतंत्र दिवस
फोटो- 36
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली में शहर कांग्रेस की ओर से स्थानीय गांधी चौक पर गणतंत्र दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नत्थू राम बंसल ने झंडा फहराया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरजीत सिंह बरजोर ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया, जिसके बल पर भारत स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि इसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश का संविधान लिखा, जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार धर्म और जाति के नाम पर आपसी भाईचारे को कमजोर करने का काम कर रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, जिसके खिलाफ सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नत्थू राम बंसल और कार्यक्रम अध्यक्ष सुरजीत सिंह बरजोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नव प्रगति स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन और ध्वजरक्षक की भूमिका पूर्व पार्षद विनोद बंसल ने निभाई।

सिलाई प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने सीख नई तकनीक
फोटो- 39
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी ने बताया कि इस शिविर में छात्राओं को सिलाई की आधुनिक एवं व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक डिजाइन, फिनिशिंग तथा सिलाई कौशल से छात्राओं को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षक रूबी जैन ने सिलाई के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह केवल एक पारंपरिक कला नहीं, बल्कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। सिलाई के जरिए महिलाएं अपनी रचनात्मकता को रोजगार से जोड़कर घर बैठे स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर छात्राओं के कौशल विकास के साथ-साथ उनके भविष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रीत कौर ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्राध्यापिकाएं निर्मला देवी, मीनू गर्ग, रितिका आदि मौजूद रहीं।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने मनाया गणतंत्र दिवस

फोटो-29

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साहुवाला आश्रम में गणतंत्र दिवस पर बोध प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी पूषा भारती ने कहा कि मेरे भारत देश के नौजवानों तुम्हारे भीतर ही रग-रग में क्रांति की ज्वाला भरी हुई है।

सीने में हिमालय जैसा साहस है। यकीन मानो के जो काल के प्रभाव तक को रोक सकता है, जो कभी विवेकानंद बनकर अज्ञानता को ललकारता है और कभी दयानंद के रूप में कलम से विश्व का भाग्य रचता है। हर बुराई पर प्रलय बनकर टूट पड़ता है, जो प्रचंड नदी के वेग को मोड़ दे और प्रबल पर्वतों को भी तोड़ दे, उस हौसले का नाम है युवा। हर प्रश्न, हर सवाल का नाम है युवा। जब भी युग परिवर्तन की उजली सुबह देखी तो उसमें विखरी ज्योतिर्मय किरणें हमेशा युवा ही रहे। आपकी भुजाओं में पौरुष का ओज चमक रहा है।

साध्वी ने कहा कि मेरे देश के युवाओं आज किस गहरी नींद में सोए हो, क्यों अपना आहार नशे को बना को लिया। कपट भ्रष्टाचार की कंटीली झाडिय़ां गाड़ी जा रही है। हिंसा के प्रचंड लावे बहते दिखाई दे रहे हैं, मानवता झुलस रही है और युवा भी तिल-तिल करके अपनी जीवन ऊर्जा को खोता चला जा रहा है। परिणाम तनाव, अवसाद, छटपटाहट, स्वयं को लत के अखंड चक्रव्यूह में घिरता दिखाई दे रहा है। नशे की चौसर विसात पर वह अपना तन, मन, सम्मान, स्वाभिमान, सर्वस्य हार चुका है। निरंतर सेवन करने से व्यसनी के शरीर का अनु-अनु विषाक्त हो रहा है। दुष्प्रभावों के कारण नशे से भी शरीर भयंकर यातनाएं झेलता है।
साध्वी ने कहा कि युवा मन की वृत्ति को किस प्रकार परिवर्तित किया जाए, मात्र नैतिक उपदेशों या मन को सद् क्रियाओं से व्यस्त रखने से तो यह परिवर्तन संभव नहीं है। ब्रह्म ज्ञान ही आपके मन को इस संकल्प शक्ति के स्रोत आत्म तत्व से जुड़ने की प्रेरणा देता है। पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर ब्रह्म ज्ञान को प्राप्त कर अपने जीवन को सद्मार्ग पर चलाएं, तभी हम भारत के सच्चे जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed