सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest against youth death

Sirsa News: युवक की मलयेशिया में मौत, दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest against youth death
शव गृह के बाद मौजूद मृतक गौरव के परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पोस्टमार्टम करने से किया इन्कार तो परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
Trending Videos




डीएसपी ने परिजनों को समझाया, कहा-मौत विदेश में हुई है, पुलिस कुछ नहीं कर सकती



परिजन बोले- गौरव आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या हुई है



19 जनवरी को पत्नी ने परिजनों को फोन कर बताया- गौरव ने आत्महत्या कर ली है


मलयेशिया पुलिस ने गौरव की मौत को बताया है आत्महत्या


फोटो 61 व 62






संवाद न्यूज एजेंसी



चौपटा। गांव चौबुर्जा निवासी 25 वर्षीय गौरव की मलयेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को उसका शव भारत पहुंचा। मंगलवार को परिजन शव लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे।
इसके बाद एसपी दीपक सहारन ने मृतक गौरव के परिजनों को समझाने के लिए डीएसपी राज सिंह को नागरिक अस्पताल भेजा। उन्होंने परिजनों को समझाया कि गौरव की मौत विदेश में हुई है, वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती। वहीं, नागरिक अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां के प्रशासन ने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन शव गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन








गौरव के बड़े भाई सोनू ने बताया कि गौरव की शादी 14 जुलाई 2024 को रानियां के नाथों वाली निवासी अमरजीत कौर से हुई थी। शादी के अगले दिन दोनों टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड होते हुए मलयेशिया पहुंचे। वहां पता चला कि अमरजीत कौर पहले से ब्लैकलिस्ट है, जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में समझौता हो गया। सोनू के मुताबिक, गौरव मलयेशिया के शाह आलम शहर में सिक्योरिटी व होटल में काम करता था। 18 जनवरी 2026 को उसकी परिवार से आखिरी बात हुई थी। 19 जनवरी की शाम अमरजीत कौर ने फोन कर परिवार वालों को आत्महत्या की सूचना दी। मलयेशिया पुलिस ने गौरव की मौत को फंदा लगाकर आत्महत्या करना बताया है।







भाई बोला- जहर देकर मारा है

सोनू का कहना है कि गौरव के गले पर केवल निशान है, आंखें बाहर नहीं निकलीं, गर्दन नहीं खिंची, बल्कि मुंह से झाग निकला हुआ था। ऐसा लगता है कि उसे जहर देकर मारा गया और बाद में शव को फंदे से लटकाया गया।







इस संबंध में थाना प्रभारी चोपटा राधेश्याम ने बताया कि नागरिक अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि शव का मलयेशिया में पोस्टमार्टम हो चुका है। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए और शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed