सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shyam baba shobhayatra

Sirsa News: श्याम बाबा के रत्नजड़ित रथ को कराया नगर भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
shyam baba shobhayatra
सिरसा।श्याम महोत्सव के दौरान शहर में शोभायात्रा के दौरान निशान उठाए हुए श्रद्धालु।
विज्ञापन
18वां स्थापना महोत्सव : अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत कर बाबा के किए दर्शन
Trending Videos


फोटो- 40,41,42
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट, रानियां रोड की ओर से खाटू श्याम धाम के 18वें स्थापना दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर भ्रमण शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा दोपहर नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 83 से आरंभ हुई।
शुभारंभ के अवसर पर मंदिर के पुजारी रामशरण गौतम, उमेश गर्ग एवं विजेंद्र ने ट्रस्ट के मुख्य सदस्य सुनील गुप्ता व संजीव गुप्ता के साथ मिलकर श्री श्याम बाबा के भव्य रथ की पूजा-अर्चना की। श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार कोलकाता से मंगवाए गए फूलों एवं ड्राई फ्रूट्स से किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण और जयकारों के साथ बाबा के दरबार की स्थापना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा जनता भवन रोड, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार, बेगू रोड, कांठ मंडी, भादरा बाजार, चांदनी चौक, घंटाघर चौक, रानियां बाजार व रानियां गेट से होते हुए पुनः रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम पहुंची।
मंदिर के प्रेस प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया कि यात्रा में 351 मुख्य निशान ध्वजाओं के साथ बाबा के दरबार के समक्ष रंग-बिरंगी, गगनचुंबी निशान ध्वजाएं विशेष आकर्षण की केंद्र रहीं। शोभा यात्रा के दौरान शहनाई वादन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते बाबा का गुणगान किया तथा रत्न जड़ित चांदी के रथ को हाथों से खींचकर नगर भ्रमण कराया। मार्ग में बाबा के रथ पर पुष्प वर्षा की गई और दोनों ओर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
राम दरबार की झांकी रही मुख्य आकर्षण
रथ यात्रा में राम दरबार की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अतिरिक्त गणेश महाराज, शिव परिवार, माता दुर्गा, विष्णु-लक्ष्मी, श्याम बाबा की बाण परीक्षा एवं शीश दान की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। उज्जैन से आए महाकाल डांस ग्रुप, हरियाणा की बीन-नागिन पार्टी, झारखंड के छाऊ नृत्य कलाकारों तथा दिल्ली से आए शहनाई वादन व जीओ बैंड ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।
प्रयागराज से पधारे सुंदरी हनुमान जी ने भक्तों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया। श्याम धाम पहुंचने पर आरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर कमेटी द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed