{"_id":"69790861e50d5772580ed69d","slug":"youth-suicide-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152001-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक ने मफलर का फंदा बना पेड़ से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक ने मफलर का फंदा बना पेड़ से लटक कर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
मृतक जगमीत की फाइल फोटो
विज्ञापन
वार्ड नंबर 7 का रहने वाला जगमीत मानसिक रूप से परेशान था
फोटो-53
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के वार्ड नंबर-7, इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय युवक ने पंजाब के किलियांवाली रजवाहा के पास सोमवार को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान जगमीत उर्फ मीत पुत्र दारा सिंह बराड़ के तौर पर हुई है।
जगमीत के पिता दारा सिंह बराड़ ने बताया कि पिछले कुछ समय से जगमीत मानसिक रूप से परेशान था। वह स्वभाव से शांत था और घर से भी कम ही बाहर निकलता था। इसी दौरान वह सोमवार शाम बिना बताए घर से निकला और नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि जगमीत को कई बार फोन भी किया तो उसने जल्द आने की बात कही।
दारा सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पंजाब के निकटवर्ती गांव किलियांवाली के पास रजवाहा (नहर) के किनारे एक पेड़ पर जगमीत का शव लटका होने की सूचना मिली। उसने अपने ही मफलर का इस्तेमाल फंदा बनाने के लिए किया हुआ था।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को भी दी। सूचना पाकर किलियांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएत डबवाली के नागरिक अस्पताल ले आई।
किलियांवाली थाना प्रभारी करमजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने मृतक जगमीत के पिता दारा सिंह के बयानों पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जगमीत दो भाइयों में छोटा था। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़ का भतीजा था। उनके भाई दारा सिंह बराड़ का बेटा था।
Trending Videos