फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   237 out of 872 seats at Sonipat ITI vacant; today is the last chance for admission

Sonipat News: सोनीपत आईटीआई की 872 सीटों में से 237 खाली, दाखिले का अंतिम अवसर आज

Wed, 14 Oct 2026 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
237 out of 872 seats at Sonipat ITI vacant; today is the last chance for admission
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और मौका देने के बावजूद युवाओं में खास उत्साह नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने पांचवीं बार दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है। इसके बावजूद आईटीआई में मंगलवार को चार और बुधवार को केवल पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। ऐसे में संस्थान की खाली सीटों को भरना चुनौती बना है।
विज्ञापन

सोनीपत आईटीआई में 25 ट्रेडों की कुल 872 सीटें हैं। दाखिला प्रक्रिया के चार चरण पूरे होने तक 626 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इसके बाद दो दिनों में नौ विद्यार्थियों ने आवेदन, फीस जमा करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दाखिला सुनिश्चित किया। इसके बावजूद संस्थान में 237 सीटें खाली हैं। दाखिले के लिए अब केवल एक दिन का समय बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को निदेशालय के निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। शेष सीटों को भरने के लिए 15 अक्तूबर तक ट्रेड और संस्थान चुनने का अवसर दिया गया है।

इच्छुक विद्यार्थियों को सुबह 9 से 11 बजे तक आवेदन करना होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन दस्तावेज का सत्यापन करवाकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed